फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Krishna Janmashtami: President PM Modi amit shah and rajnath give greetings to people

देश में जन्माष्टमी की धूम, राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने देशवासियों को दी बधाई

Sat, 24 Aug 2019 09:05 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Sat, 24 Aug 2019 09:05 AM IST
विज्ञापन
Krishna Janmashtami: President PM Modi amit shah and rajnath give greetings to people
रामनाथ कोविंद-नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

आज पूरे देश में जन्माष्टमी काफी धूम-धाम से मनाई जा रही है। इस मौके पर देशभर और दुनिया के श्रीकृष्ण मंदिर को सुंदर तरीके से सजाया गया है। मंदिरों में भक्तों का तांता लगा हुआ है। इस शुभ अवसर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को बधाई दी है।

विज्ञापन


राष्ट्रपति ने ट्विटर पर लिखा, 'जन्माष्टमी के अवसर पर सभी देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं। भगवान श्री कृष्ण ने 'निष्काम कर्म' अर्थात् फल की इच्छा किए बिना कर्म करने का संदेश दिया है। मेरी कामना है कि यह त्योहार सबके जीवन में हर्ष-उल्लास और उमंग लाएं।'
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रधानमंत्री मोदी ने ट्विटर पर लिखा, 'सभी देशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान श्री कृष्ण का आशीर्वाद हमारे जीवन में हमेशा खुशियां और अच्छा स्वास्थ्य लेकर आए। जय श्रीकृष्ण!' 
 



गृह मंत्री अमित शाह ने भी देशवासियों को बधाई देते हुए लिखा, 'आप सभी को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं। जय श्री कृष्णा।' रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्विटर पर लिखा, 'आप सभी को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।'

बहरीन में कृष्ण मंदिर के पुनर्निर्माण का शुभारंभ करेंगे मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बहरीन के दौरे पर राजधानी मनामा में 200 साल पुराने भगवान श्रीकृष्ण मंदिर के पुनर्निर्माण परियोजना का शनिवार को शुभारंभ करेंगे। इस परियोजना पर 42 लाख डॉलर की लागत आएगी। प्रधानमंत्री मोदी दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को बहरीन पहुंचेंगे। 

वह मनामा में विशेष समारोह में श्रीनाथजी (श्री कृष्ण) मंदिर के पुनर्निर्माण परियोजना का शुभारंभ करेंगे। मोदी बहरीन की यात्रा करने वाले भारत के पहले प्रधानमंत्री हैं। इस दौरान वह बहरीन के शासक शेख हमद बिन इसा अल खलीफा और अन्य नेताओं से भी मिलेंगे। उन्होंने ट्वीट किया कि बहरीन में प्रवासी भारतीयों के साथ बातचीत होगी। 

खाड़ी क्षेत्र में भगवान श्रीनाथजी सहित पुराने मंदिरों के पुनर्निर्माण के लिए विशेष समारोह में उपस्थित रहना मेरे लिए सम्मान की बात होगी।’ थट्टाई हिंदू सौदागर समुदाय के अध्यक्ष बॉब ठाकेर ने कहा कि मंदिर का नवनिर्मित ढांचा 45,000 वर्ग फुट में होगा और इसके 80 फीसदी हिस्से में कहीं अधिक श्रद्धालुओं के लिए जगह होगी। मंदिर से लगा एक ज्ञान केंद्र और एक संग्रहालय भी होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed