फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   kp fabian on iran playing smart chess and trump fantasy land

पश्चिम एशिया: पूर्व राजनयिक केपी फैबियन बोले-शतरंज की चाल चल रहा ईरान; कल्पना की दुनिया में जी रहे हैं ट्रंप

Sat, 04 Apr 2026 05:55 PM IST
राकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राकेश कुमार Updated Sat, 04 Apr 2026 05:55 PM IST
सार

पूर्व भारतीय राजनयिक केपी फैबियन ने कहा कि पश्चिम एशिया संकट में ईरान बेहद समझदारी और कूटनीति से काम ले रहा है। उन्होंने होर्मुज विवाद पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दावे को काल्पनिक बताया है। फैबियन ने कहा कि अमेरिका, इस्राइल और ईरान के बीच युद्ध के बादल अभी छंटने वाले नहीं हैं।
 

विज्ञापन
kp fabian on iran playing smart chess and trump fantasy land
केपी फैबियन, पूर्व राजनयिक - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम एशिया में जारी तनाव और गहराता जा रहा है। इस पूरे घटनाक्रम पर पूर्व राजनयिक केपी फैबियन ने अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी है। न्यूज एजेंसी आईएएनएस से खास बातचीत में फैबियन ने कहा कि इस पूरे विवाद में ईरान बेहद समझदारी के साथ 'शतरंज की बिसात' बिछा रहा है। वहीं ट्रंप 'हकीकत से दूर एक काल्पनिक दुनिया' में जी रहे हैं।
विज्ञापन


होर्मुज पूरी तरह बंद नहीं: फैबियन
पूर्व राजनयिक ने अमेरिका के दावों को खारिज करते हुए कहा कि जैसा राष्ट्रपति ट्रंप कह रहे हैं, वैसा बिल्कुल नहीं है। होर्मुज जलडमरूमध्य पूरी तरह से बंद नहीं हुआ है। उन्होंने ईरान की रणनीति को समझाते हुए कहा कि ईरान का सीधा स्टैंड है कि जो देश उसके मित्र हैं, उनके जहाजों को वहां से गुजरने दिया जाएगा। लेकिन अमेरिका, इस्राइल और उनके सहयोगियों से जुड़े जहाजों को वहां से निकलने की इजाजत नहीं होगी।
विज्ञापन


फैबियन ने कहा कि इसका सीधा मतलब खाड़ी सहयोग परिषद (जीसीसी) के देशों से है। उन्होंने कहा कि अमेरिका इन्हीं जीसीसी देशों में बने अपने सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल ईरान पर हमले करने के लिए कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शतरंज की चाल चल रहा ईरान- फैबियन
फैबियन ने बताया कि हाल ही में फ्रांस के एक जहाज को होर्मुज से सुरक्षित जाने दिया गया। यह बेहद ध्यान देने वाली बात है क्योंकि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने ट्रंप से कहा था कि इस समस्या का समाधान कूटनीति से निकलेगा, न कि युद्ध से। इसी तरह जापान की एक कंपनी 'मित्सुई ओएसके लाइन्स' के जहाज को भी ईरान ने रास्ता दिया। फैबियन के मुताबिक, यह वैश्विक तेल आपूर्ति के लिए कोई बहुत बड़ी बात नहीं थी, वहां लगभग 200 जहाज फंसे हुए हैं। लेकिन ईरान का जापान के जहाज को जाने देना असल में जापान की तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ाने जैसा था।

यह भी पढ़ें: पश्चिम एशिया संकट पर बोले PM: खाड़ी देशों में भारतीयों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध, दुश्मनी चाहती है कांग्रेस


ट्रंप की रणनीति पर खड़े किए सवाल
जापानी प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची और डोनाल्ड ट्रंप की हालिया मुलाकात पर फैबियन ने बताया कि ट्रंप ने व्हाइट हाउस में जापानी पीएम को 'पर्ल हार्बर' की याद दिलाई और जापान से अपनी सैन्य भागीदारी बढ़ाने को कहा।

फैबियन ने कहा कि ट्रंप चाहते हैं कि जापानी नौसेना अमेरिकी एडमिरल के आदेशों पर काम करे। ट्रंप नाटो देशों से भी मदद मांग रहे हैं, जिसका कोई मतलब नहीं बनता। आप ब्रिटेन, इटली या जर्मनी की नौसेना को बिना किसी कंबाइंड कमांडर के सिर्फ अमेरिकी इशारों पर नाचने के लिए नहीं कह सकते। ट्रंप सार्वजनिक तौर पर यह बातें नहीं कहते, लेकिन उनकी मंशा यही है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि इस पूरे घटनाक्रम को देखकर यह साफ है कि ईरान, अमेरिका और इस्राइल के बीच का तनाव फिलहाल किसी भी कीमत पर कम होने वाला नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed