फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kozhikode plane crash: AAI chief on Kozhikode plane crash Will take corrective action after receiving probe report

कोझिकोड अपडेट: हरदीप पुरी बोले- ब्लैक बॉक्स बरामद, जांच के नतीजे सार्वजनिक किए जाएंगे

Sat, 08 Aug 2020 10:12 PM IST
मुकेश कुमार झा पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 08 Aug 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
Kozhikode plane crash: AAI chief on Kozhikode plane crash Will take corrective action after receiving probe report
कोझिकोड प्लेन हादसा - फोटो : social media

विज्ञापन

विमानन मंत्री हरदीप पुरी ने कहा कि कोझिकोड विमान हादसे के मामले में वायुयान अधिनियम के तहत जांच का आदेश दिया गया है। ब्लैक बॉक्स बरामद हो गया है। जांच के नतीजे सार्वजनिक किये जाएंगे। उन्होंने कहा कि रबर का जमा होना, हवाईपट्टी पर दरार पड़ना जैसी चिंताएं प्रकट करना डीजीसीए का सामान्य कार्य है। यह इन्हें दुरूस्त करने को सख्ती से सुनिश्चित करता है।  

सुधारात्मक कार्रवाई की जाएगी 
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के चेयरमैन अरविंद सिंह ने शनिवार को कहा कि कोझिकोड हवाईअड्डे पर शुक्रवार को हुए एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान हादसे की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद सुधारात्मक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
टेबल-टॉप रनवे (पठार या पहाड़ी के शीर्ष पर स्थित रनवे) वाले केरल हवाईअड्डे का संचालन एएआई करता है। विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) कोझिकोड हवाईअड्डे पर हुए इस हादसे की जांच कर रहा है जिसमें विमान के दो पायलटों समेत कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्घटनास्थल से डिजिटल फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर (डीएफडीआर) और कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर (सीवीआर) बरामद कर लिया गया है। सिंह ने कहा कि राहत कार्य पूरा हो गया है और एएआईबी की रिपोर्ट आ जाने के बाद दुर्घटना के कारणों का पता लग जाएगा।

उन्होंने कहा, यह रिपोर्ट हमें सभी मुद्दों के बारे में जानकारी दे देगी, हम जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं और फिर हम सुधारात्मक कदम उठाएंगे। एएआई की नजर में हाल के दिनों में सुरक्षा से जुड़ा कोई मुद्दा आया था, यह पूछे जाने पर सिंह ने नहीं में जवाब दिया।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 से पहले, कोझिकोड हवाईअड्डे पर हर दिन करीब 70 उड़ानों का प्रस्थान और 70 का आगमन हुआ करता था। देश में 25 मई से घरेलू विमान सेवा शुरू होने के बाद से यहां 10 उड़ानों का प्रस्थान और 10 का आगमन हो रहा था।

बता दें कि कोविड-19 वैश्विक महामारी के मद्देनजर मार्च के अंत में घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय विमान सेवाओं पर रोक लगा दी गई थी। घरेलू विमान सेवा जहां 25 मई को शुरू हो गई थी वहीं अंतरराष्ट्रीय विमान सेवाओं पर रोक जारी है।

विमान रनवे से करीब 1000 मीटर पहले
कोझिकोड विमान हादसे को लेकर एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) ने बयान भी जारी किया है। एएआई के मुताबिक, कोझिकोड एयरपोर्ट पर एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान रनवे से करीब 1000 मीटर पहले टैक्सी-वे पर लैंड हुआ था। इसके बाद उसने 2700 मीटर का रनवे पार किया और खाई में गिरकर दो टुकड़ों में बंट गया।  

एएआई के प्रवक्ता ने बताया कि लैंडिंग की पहली कोशिश के लिए रनवे 28 तय किया गया था, लेकिन भारी बारिश की वजह से पायलट उस रनवे को नहीं देख पाए। इसके बाद उन्होंने रनवे-10 के लिए इजाजत मांगी।

एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (एटीसी) के हवाले से एएआई प्रवक्ता ने बताया कि विमान टैक्सी-वे C के पास लैंड हुआ, जो कि रनवे-10 की शुरुआत से करीब 1000 मीटर की दूरी पर है। रनवे की कुल लंबाई 2700 मीटर है। प्रवक्ता ने बताया कि हादसे के वक्त एयरफील्ड में काफी बारिश हो रही थी। लैंडिंग के समय विजिबिलिटी 2000 मीटर रिपोर्ट की गई।

18 मृतकों में से नौ कोझिकोड के निवासी

एयर इंडिया विमान हादसे में मारे गए यात्रियों की पहचान कर ली गई है जिसमें पता चला है कि 18 मृतकों में से नौ कोझिकोड के रहने वाले थे। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। मलप्पुरम जिला कलक्टर के गोपालकृष्णन की ओर से जारी विवरण के अनुसार मृतकों में चार बच्चे शामिल हैं और नौ लोग कोझिकोड के रहने वाले थे।

राजीवन चेरक्कपरम्बिल (61), मानल अहमद (25), शरफुद्दीन (35), जानकी कुन्नथ (55), अस्सान मुहम्मद चेंबई (1), रम्या मुरलीधरन (32), शिवात्मिका (5), शेनोबिया (40) और शाहिरा बानू (29) कोझिकोड के रहने वाले थे। मुहम्मद रियास वी पी (24) और आईशा दुवा (2) पलक्कड के रहने वाले थे।
शहीर सईद (38), लैलाबी के वी (51), शांता मरक्कत (59), सुधीर वरियात (45) और शेसा फातिमा (2) मलप्पुरम के निवासी थे। हादसे में पायलट कैप्टन दीपक साठे और सह पायलट अखिलेश कुमार की भी मौत हो गई। मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कहा कि 18 मृतकों में से 14 वयस्क और चार बच्चे थे।

उन्होंने कहा कि 14 वयस्कों में से सात पुरुष और अन्य महिलाएं थीं। वर्तमान में मलप्पुरम और कोझिकोड के अस्पतालों में 149 लोगों का इलाज चल रहा है जिनमें से 23 की हालत नाजुक है।  

व्लादिमीर पुतिन ने भेजा शोक संदेश 
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कोझिकोड विमान हादसे को लेकर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शोक संदेश भेजा है। बता दें कि विमान दुर्घटना में अब तक 18 लोगों की मौत हो चुकी है।



विमान हादसे की जांच में रखरखाव के पहलू पर भी गौर करना चाहिए : भाकपा सांसद

भाकपा सांसद विनय विस्वम ने शनिवार को कहा कि कोझिकोड हवाई अड्डे पर एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान हादसे की जांच में वेतन कटौती से रखरखाव और नीतियों में किए गए कुछ बदलाव के मुद्दे को भी ध्यान में रखना चाहिए। एलायंस एअर एम्प्लॉइ यूनियन के भी अध्यक्ष विस्वम ने कहा, शुरुआती जांच चल रही है और किन परिस्थितियों में विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ इसका पता लगाया जा रहा है, लेकिन यह स्पष्ट है कि प्रतिकूल समय में एयर इंडिया के कर्मचारियों और चालक दल ने अदभुत साहस का परिचय दिया। पिछले दो साल से विमान कंपनी का निजीकरण करने के सरकार के प्रयासों के कारण एयर इंडिया का समूचा संगठन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। 
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed