{"_id":"635f8d790c826727c5215bc3","slug":"koshala-literature-festival-begins-from-november-4-at-lucknow-sangeet-natak-akademi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Koshala Literature Festival: लखनऊ में होगा कला व साहित्य का संगम, कोशल लिटरेचर फेस्टिवल में जुटेंगे दिग्गज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Koshala Literature Festival: लखनऊ में होगा कला व साहित्य का संगम, कोशल लिटरेचर फेस्टिवल में जुटेंगे दिग्गज
Mon, 31 Oct 2022 08:34 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Mon, 31 Oct 2022 08:34 PM IST
सार
लखनऊ स्थित संगीत नाटक अकादमी में कोशाला लिटरेचर फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। चार से छह नवंबर तक होने वाले इस कार्यक्रम में अमर उजाला मीडिया पार्टनर है।
विज्ञापन
Koshala Literature Festival
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पर्सपेक्टिव कल्चरल फाउंडेशन (पीसीएफ) लखनऊ के यूपी संगीत नाटक अकादमी में 4 नवंबर से शुरू होने वाले तीन दिवसीय उत्सव ‘कोशल लिटरेचर फेस्टिवल’ (केएलएफ अवध) का आयोजन कर रहा है। इस पहले संस्करण की थीम है ‘सेलिब्रेटिंग अवध!’। ‘केएलएफ अवध’ के सलाहकार बोर्ड में पद्मश्री पुष्पेश पंत (संरक्षक), अंशु खन्ना (सलाहकार), अमिताभ सिंह बघेल (संस्थापक-महोत्सव निदेशक), प्रशांत कुमार सिंह (केएलएफ के संस्थापक और प्रेरणा) और शरद बिंदल (संस्थापक और निदेशक) शामिल हैं।
विज्ञापन
केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान देंगे मुख्य भाषण
‘केएलएफ अवध’ अवध की अनूठी संस्कृति, व्यंजनों से लेकर लोक कला और संगीत तक को प्रदर्शित करने के लिए एक मंच के रूप में काम करेगा। ‘केएलएफ अवध’ लखनऊ की युवा प्रतिभाओं को महोत्सव में अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक विशेष मंच प्रदान करके उन्हें प्रोत्साहित करेगा। ‘कोशल लिटरेचर फेस्टिवल’ के पहले संस्करण में केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान की उपस्थिति होगी, जो 4 नवंबर को मुख्य भाषण देंगे।
विज्ञापन
जाने-माने नाम करेंगे शिरकत
संस्था का कहना है कि अवध की विरासत का जश्न मनाने के लिए इस फेस्टिवल का आयोजन हो रहा है, जहां किताबों पर चर्चा, म्यूजिकल नाइट्स, दास्तानगोई, पैनल चर्चा से लेकर और भी बहुत कुछ होगा। खास तौर पर यह महोत्सव साहित्य और कला का केंद्र होगा। तीन दिवसीय इस आयोजन में देश की कई जानी-मानी हस्तियां शिरकत करेंगी। केएलएफ में लेखक/वक्ता लाइनअप में साहित्य, कला, संगीत, कविता आदि के क्षेत्र में देश की कुछ बेहतरीन शख्सियतें शामिल हैं। 40 से अधिक अतिथि वक्ताओं की सूची में अभिषेक शुक्ला, अखिलेश, आनंद नीलकंटन, अश्विन सांघी, कार्लाइल मैकफारलैंड, चंद्र शेखर वर्मा, देवदत्त पटनायक, फरहत एहसास, हिमांशु वाजपेयी, जयंत कृष्णा, मालविका बनर्जी, मनीष तिवारी, मुजफ्फर अली, मालिनी अवस्थी, प्रत्यक्षा, शोभा डे, तिग्मांशु धूलिया, उदय माहूरकर, विद्या शाह, विजय त्रिवेदी, विक्रम संपत और यतींद्र मिश्र जैसे नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
महोत्सव स्थल में तीन मंच होंगे, जिन पर तीन भाषाओं- हिंदी, उर्दू और अंग्रेजी के साहित्यकार वक्ता के रूप में शिरकत करेंगे। इस आयोजन में कोलकाता, बेंगलुरु और लखनऊ से सनतकदा के डायरेक्टर भी शामिल होंगे। खास बात यह कि पहली बार ऐसा हुआ है कि तीन माइथोलोजिस्ट किसी कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। महोत्सव में 8 साल से लेकर 80 साल तक आयु वर्ग के लोगों यानी बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक की सहभागिता रहेगी। ‘केएलएफ अवध’ में अंतर्राष्ट्रीय साहित्यकार भी हिस्सा लेंगे। महोत्सव में युवा साहित्य के ऊपर चर्चा और बच्चों के लिए स्टोरी टेलिंग व क्रिएटिव राइटिंग की वर्कशॉप होगी।
‘केएलएफ अवध-2022’ इसमें सभी को आमंत्रित कर रहा है। इस साहित्यिक और सांस्कृतिक उत्सव में प्रवेश निःशुल्क है। कृपया अपना पंजीकरण करें! पंजीकरण करने के लिए इस वेबसाइट www.koshalaliteraturefestival.com पर विजिट करें।