{"_id":"6387cc2a75ca96091d40d925","slug":"korean-woman-youtuber-harassed-on-mumbai-street-video-goes-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mumbai: मुंबई सड़कों पर कोरियन महिला यूट्यूबर से छेड़छाड़, पुलिस ने दो युवक को किया गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mumbai: मुंबई सड़कों पर कोरियन महिला यूट्यूबर से छेड़छाड़, पुलिस ने दो युवक को किया गिरफ्तार
Thu, 01 Dec 2022 01:38 PM IST
देव कश्यप
पीटीआई, मुंबई।
पीटीआई, मुंबई।
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 01 Dec 2022 01:38 PM IST
सार
वीडियो साझा करने वाले एक ट्विटर अकाउंट पर दावा किया गया है कि पीड़ित महिला दक्षिण कोरिया की नागरिक है। रात करीब आठ बजे जब यह घटना हुई, उस समय वह उपनगरीय खार इलाके में ‘लाइवस्ट्रीमिंग’ कर रही थी।
विज्ञापन
कोरियाई महिला यूट्यूबर के साथ मुंबई की सड़क पर छेड़छाड़।
- फोटो : वीडियो स्क्रीनग्रैब
विस्तार
मुंबई की एक सड़क पर एक युवक द्वारा एक महिला यूट्यूबर से कथित रूप से छेड़छाड़ करने का वीडियो बुधवार को वायरल हो गया। बताया जा रहा है कि महिला दक्षिण कोरिया की नागरिक है। पुलिस ने इस मामले में दो युवकों मोबीन चंद मोहम्मद शेख और मोहम्मद नकीब सदरियालम अंसारी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में खार पुलिस ने एफआईआर भी दर्ज की है।
विज्ञापन
वीडियो साझा करने वाले एक ट्विटर अकाउंट पर दावा किया गया है कि पीड़ित महिला दक्षिण कोरिया की नागरिक है। रात करीब आठ बजे जब यह घटना हुई, उस समय वह उपनगरीय खार इलाके में ‘लाइवस्ट्रीमिंग’ कर रही थी। वीडियो में दिख रहा है कि एक युवक महिला के काफी करीब आया और उसने महिला के विरोध करने पर भी उसका हाथ पकड़कर उसे खींचने की कोशिश की। जैसे ही महिला घटनास्थल से दूर जाने लगी, तो वही आदमी अपने एक दोस्त के साथ फिर से मोटरसाइकिल पर दिखाई दिया और उसने महिला को उसके गंतव्य तक छोड़ने की पेशकश की, जबकि महिला ने टूटी-फूटी अंग्रेजी में उसकी पेशकश ठुकरा दी।
विज्ञापन
पीड़ित महिला ने ट्वीट कर कहा कि कल रात लाइवस्ट्रीमिंग के दौरान एक युवक ने मुझे परेशान किया। मैंने पूरी कोशिश की कि मामले को आगे न बढ़ाऊं और निकल जाऊं क्योंकि वह अपने दोस्त के साथ था। और कुछ लोगों ने कहा कि यह मेरे बहुत फ्रेंडली होने और बातचीत शुरू करने की वजह से हुआ। इस घटना ने मुझे स्ट्रीमिंग के बारे में फिर से सोचने के लिए मजबूर कर दिया है।
विज्ञापन