फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kolkata SSKM Hospital vandalised staff beaten up after patient death

Kolkata: SSKM अस्पताल में मरीज की मौत के बाद तोड़फोड़, डॉक्टरों को भी पीटा

Mon, 05 Dec 2022 05:04 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: गुलाम अहमद Updated Mon, 05 Dec 2022 05:04 PM IST
सार

Kolkata SSKM Hospital: कोलकाता पुलिस के मुताबिक, हुगली जिले के रहने वाले मोहम्मद इरफान को रविवार शाम को गंभीर चोटों के साथ एसएसकेएम अस्पताल के ट्रॉमा केयर सेंटर में भर्ती कराया गया था। गंभीर चोट के कारण इरफान की मौत हो गई.

विज्ञापन
Kolkata SSKM Hospital vandalised staff beaten up after patient death
Kolkata SSKM Hospital - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के सरकारी एसएसकेएम अस्पताल में इलाज के दौरान मरीज की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा काटा। मौत से गुस्साए परिजनों ने न सिर्फ अस्पताल में तोड़फोड़ की, बल्कि कुछ जूनियर डॉक्टरों की कथित तौर पर पिटाई भी की गई। कोलकाता पुलिस ने सोमवार को बताया कि हुगली जिले के रहने वाले मोहम्मद इरफान को रविवार शाम को गंभीर चोटों के साथ एसएसकेएम अस्पताल के ट्रॉमा केयर सेंटर में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि गंभीर चोट के कारण इरफान की मौत हो गई. इसके बाद इरफान के परिवार के सदस्यों ने यह आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया कि अस्पताल के अधिकारियों की लापरवाही के कारण उसकी मौत हो गई।  इसके बाद स्थिति बिगड़ गई और हंगामा कर रहे लोगों ने वहां मौजूद कुछ जूनियर डॉक्टरों पर हमला कर दिया।
विज्ञापन


दो जूनियर डॉक्टर घायल
पुलिस अधिकार ने कहा कि हमले में दो जूनियर डॉक्टर घायल हुए हैं. उन्होंने कहा कि हंगामा कर रहे परिजनों ने अस्पताल में तोड़फोड़ की, जिसमें एक एक्स-रे मशीन और कुछ अन्य चिकित्सा उपकरण क्षतिग्रस्त हो गए। उन्होंने कहा कि हंगामे की जानकारी मिलने पर भवानीपुर थाने से पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में किया। पुलिस ने कहा कि इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed