फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kolkata rg kar hospital female junior doctor murder case police report reveals

WB: ‘गुप्तांग-आंखों, मुंह से खून बह रहा था’, अस्पताल में महिला डॉक्टर के कथित दुष्कर्म-हत्या मामले में खुलासा

Sat, 10 Aug 2024 12:12 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Sat, 10 Aug 2024 12:12 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल के आर जी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में महिला डॉक्टर का अर्धनग्न शव मिलने से हड़कंप मच गया। इसके बाद से राज्य में राजनीतिक पारा भी गर्म हो गया है। पुलिस ने बताया कि शव के गुप्तांग से खून बह रहा था।

विज्ञापन
Kolkata rg kar hospital female junior doctor murder case police report reveals
पश्चिम बंगाल पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल में राज्य सरकार द्वारा संचालित आर जी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में महिला डॉक्टर का अर्धनग्न शव मिलने से हड़कंप मच गया। इसके बाद से राज्य में राजनीतिक पारा भी गर्म हो गया है। भारतीय जनता पार्टी का कहना है कि महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की गई। आपको बता दें कि अस्पताल के सेमिनार हॉल में महिला डॉक्टर का शव मिला था। 

विज्ञापन


‘गुप्तांग-आंखों और मुंह से खून बह रहा था’
उधर, पुलिस ने इस मामले में आत्महत्या की संभावना से इनकार किया है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि यह निश्चित रूप से आत्महत्या का मामला नहीं है। उन्होंने आगे बताया कि महिला डॉक्टर की यौन उत्पीड़न के बाद हत्या की गई। पुलिस की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के अनुसार, पीड़िता के गुप्तांग से खून बह रहा था और शरीर के अन्य हिस्सों में चोट के निशान थे। रिपोर्ट में आगे बताया गया है ‘पीड़िता की दोनों आंखों और मुंह से खून बह रहा था। चेहरे और नाखून पर चोट के निशान थे। पीड़िता के गुप्तांग से भी खून बह रहा था। उसके पेट, बाएं पैर, गर्दन, दाएं हाथ, अनामिका और होंठों पर भी चोट के निशान थे।’ कोलकाता पुलिस के एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अपराध तड़के तीन से छह बजे के बीच हुआ।
विज्ञापन


गर्दन की हड्डी भी टूटी हुई थी
पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि महिला डॉक्टर की गर्दन की हड्डी भी टूटी हुई पाई गई। उन्होंने कहा, ‘ऐसा लगता है कि पहले महिला का गला घोंटा गया। हम पोस्टमार्टम की पूरी रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं, जिससे हमें अपराधियों की पहचान करने में मदद मिलेगी।’ इस मामले में जांच के लिए कोलकाता पुलिस ने विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है। आपको बता दें कि शुक्रवार को अस्पताल के सेमिनार हॉल में महिला चिकित्सक का अर्धनग्न शव पाया गया। बताया गया है कि प्रशिक्षु डॉक्टर छाती रोग चिकित्सा विभाग की द्वितीय वर्ष की छात्रा थी और गुरुवार की रात ड्यूटी पर तैनात थी। प्रशिक्षु चिकित्सक के शव पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शव के गाल, नाक, होठ, भौंहों के बीच और गर्दन पर खरोंच के निशान हैं। इन निशानों से पता चलता है कि वहां संघर्ष हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता के पिता ने क्या कहा?
उधर, महिला डॉक्टर के पिता ने भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि अस्पताल के अंदर उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया गया और इसके बाद हत्या कर दी गई। उन्होंने आगे कहा कि अब सच्चाई को छिपाने की कोशिश की जा रही है। पीड़िता के पिता ने कहा, ‘मेरी बेटी की हत्या करने से पहले उसके साथ दुष्कर्म किया गया है। उसके शरीर पर चोट का निशान इसका सबूत है। वह अर्धनग्न अवस्था में मिली है। सच को छिपाने का प्रयास किया जा रहा है। मैं नहीं समझ पा रहा हूं कि अस्पताल के अधिकारी जांच में देरी क्यों कर रहे हैं।’ इस बीच, आर जी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के पीजीटी चिकित्सकों ने दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए आपातकालीन वार्ड को छोड़कर सभी विभागों में काम करना बंद कर दिया है। कई छात्र संगठनों ने महिला चिकित्सक की मौत की त्वरित जांच की मांग को लेकर रैली निकाली।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed