फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kolkata Police warns against revealing the identity of the victim; Accused student expelled from law college

Kolkata Case: पीड़िता की पहचान उजागर करने पर कोलकाता पुलिस ने दी चेतावनी; लॉ कॉलेज से आरोपी छात्र निष्कासित

Tue, 01 Jul 2025 03:02 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: बशु जैन Updated Tue, 01 Jul 2025 03:02 PM IST
सार

कोलकाता पुलिस को जानकारी मिली है कि सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता की पहचान उजागर करने की कोशिश की जा रही है। इसे लेकर पुलिस ने सख्त एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने कहा है कि ऐसा करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
Kolkata Police warns against revealing the identity of the victim; Accused student expelled from law college
कोलकाता में दुष्कर्म का मामला - फोटो : PTI

विस्तार

कोलकाता के प्रतिष्ठित लॉ कॉलेज में छात्रा के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म मामले में कोलकाता पुलिस ने पीड़िता की पहचान उजागर करने की कोशिश करने वालों को कड़ी चेतावनी दी है। पुलिस ने कहा कि ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं लॉ कॉलेज से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी तीनों छात्रों को निष्कासित कर दिया गया है। 
विज्ञापन


पुलिस ने एडवाइजरी में कहा है कि जानकारी में आया है कि कुछ लोग गोपनीय दस्तावेजों के प्रसार या अन्य तरीकों से पीड़िता की पहचान उजागर करने का प्रयास कर रहे हैं। यह कानून का गंभीर उल्लंघन है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक कदम, पहली बार स्टाफ के लिए आरक्षण नीति लागू
विज्ञापन
विज्ञापन


दस्तावेजों, फोटो या सोशल मीडिया सामग्री सहित किसी भी सामग्री को साझा करना कानूनी प्रावधानों के तहत दंडनीय है। ऐसे कृत्यों में संलिप्त पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। लोगों को सलाह दी जाती है कि वे ऐसी कोई भी जानकारी साझा करने से बचें, जिससे पीड़ित की पहचान हो सके। कोलकाता पुलिस ने कहा कि पीड़ितों की गरिमा और निजता का सम्मान करना कानूनी दायित्व और नैतिक अनिवार्यता है।

आरोपियों का डीएनए सैंपल लिया गया
पुलिस ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपियों के डीएनए सैंपल लिए गए। तीनों आरोपियों को मनोजीत मिश्रा, प्रतिम मुखर्जी और जैब अहमद को सोमवार को कलकत्ता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया, जहां फोरेंसिक जांच के लिए उनके नमूने एकत्र किए गए।

लॉ कॉलेज ने आरोपियों को किया निष्कासित
दक्षिण कलकत्ता लॉ कॉलेज ने सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपियों को संस्थान से निष्कासित कर दिया है। मुख्य आरोपी मनोजीत मिश्रा, सह-आरोपी जैब अहमद और प्रमित मुखर्जी को कॉलेज से निष्कासित किया गया है। तृणमूल कांग्रेस के विधायक अशोक कुमार देब की अध्यक्षता में कॉलेज की शासी निकाय की बैठक के बाद कॉलेज ने छात्रों को निष्कासित करने की घोषणा की। देब ने कहा कि मनोजीत मिश्रा की सेवाएं समाप्त करने का निर्णय लिया गया है। दो अन्य छात्रों को तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया जाएगा। कॉलेज परिसर की सुरक्षा के लिए नियुक्त सुरक्षा एजेंसी को भी कारण बताओ नोटिस भेजा जाएगा।


ये भी पढ़ें: दुश्मनों का काल बनेगा आईएनएस तमाल, आज नौसेना में होगा शामिल; इंद्र की तलवार जैसी मारक क्षमता से लैस

मुझे न्यायपालिका पर भरोसा
दुष्कर्म मामले के एक आरोपी के पिता ने कहा कि मामला न्यायालय में विचाराधीन है और जांच चल रही है। मैं शुरू से ही कह रहा हूं कि मुझे न्यायपालिका पर भरोसा है। आगे की कार्रवाई अदालत तय करेगी। मुझे राज्य सरकार, पुलिस और प्रशासन पर भरोसा है। लोग कह रहे हैं कि मेरे बेटे के खिलाफ पहले से ही मामले दर्ज थे, तो उसे तब क्यों नहीं गिरफ्तार किया गया? मुझे यकीन है कि सच्चाई सामने आएगी।

क्या है पूरा मामला?
24 वर्षीय पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसे कॉलेज परिसर में दो सीनियर छात्र और एक पूर्व छात्र (एलुमनस) ने मिलकर गार्ड रूम में सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद पीड़िता की शिकायत के आधार पर पहले ही तीन मुख्य आरोपियों - मनोजित मिश्रा, प्रोमित मुखर्जी और जैद अहमद- को गिरफ्तार किया जा चुका है। अब सुरक्षा गार्ड को भी गिरफ्तार कर लिया गया है, जो घटना के समय मौके पर मौजूद था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गार्ड की बातों में विरोधाभास था और कॉलेज परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज में उसकी मौजूदगी साफ देखी जा सकती है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि वह घटना के समय ड्यूटी पर अकेला था या किसी और के साथ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed