फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   INS Tamal will be included in Indian Navy today Update strength will increase at sea News in Hindi

INS Tamal: दुश्मनों का काल बनेगा आईएनएस तमाल, आज नौसेना में होगा शामिल; इंद्र की तलवार जैसी मारक क्षमता से लैस

Tue, 01 Jul 2025 01:07 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Tue, 01 Jul 2025 01:07 PM IST
सार

समंदर में भारत के दुश्मनों के लिए डर का दूसरा नाम आईएनएस तमाल आज आधिकारिक रूप से भारतीय नौसेना का हिस्सा बन जाएगा। आईएनएस तमाल अब तक का सबसे घातक भारतीय युद्धपोत माना जा रहा है। कारण है कि ये एक महज युद्धपोत नहीं बल्कि समंदर में तैनात एक घातक योद्धा है। इसका नाम भगवान इंद्र की पौराणिक तलवार पर रखा गया है और इसकी मारक क्षमता भी उसी की तरह तेज, आक्रामक और निर्णायक है।

विज्ञापन
INS Tamal will be included in Indian Navy today Update strength will increase at sea News in Hindi
स्टील्थ युद्धपोत तमाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय नौसेना की ताकत में आज एक और नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। इसके तहत रूस के कालिनिनग्राद शहर में बना नया स्टेल्थ युद्धपोत आईएनएस तमाल मंगलवार शाम भारतीय नौसेना में आधिकारिक तौर पर शामिल किया जाएगा। यह वो आखिरी युद्धपोत है जिसे भारत ने विदेशी जमीन पर बनवाया है। बात अगर इसके बाद की करें तो इसके बाद सभी युद्धपोत देश में ही बनेंगे। बता दें कि आईएनएस तमाल को नौसेना के पश्चिमी कमान के प्रमुख वाइस एडमिरल संजय जे. सिंह की मौजूदगी में कमीशन किया जाएगा। इस मौके पर भारत और रूस के कई रक्षा अधिकारी मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन

क्या है आईएनएस तमाल की ताकत?
अब बात अगर आईएनएस तमाल की ताकत की करें तो तमाल महज एक युद्धपोत नहीं बल्कि समंदर में तैनात एक घातक योद्धा है। इसका नाम भगवान इंद्र की पौराणिक तलवार पर रखा गया है और इसकी मारक क्षमता भी उसी की तरह तेज, आक्रामक और निर्णायक है। यह स्टेल्थ फ्रिगेट आधुनिकतम हथियारों और उन्नत तकनीक से लैस है, जो इसे दुश्मन के लिए एक समुद्री शिकारी बनाता है। इसकी सबसे बड़ी ताकत है ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल, जो जमीन और समंदर में दूर बैठे लक्ष्य को कुछ ही सेकंड में तबाह कर सकती है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- INS Tamal: क्यों चर्चा में स्टील्थ मिसाइल युद्धपोत तमाल, नौसेना में कब किया जाएगा शामिल? इसकी खासियत भी जानिए
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा के मामले में भी ज्यादा सक्षम
साथ ही जहाज पर तैनात नई पीढ़ी की वर्टिकल लॉन्च सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलें इसे हवाई हमलों से पूरी सुरक्षा देती हैं। वहीं, एंटी-सबमरीन रॉकेट और टॉरपीडो किसी भी पनडुब्बी खतरे को खत्म करने में सक्षम हैं। वहीं 100 मिमी की पावरफुल तोप और 30 मिमी की क्लोज-इन वेपन सिस्टम (सीआईडब्ल्यूएस) नजदीकी खतरों का त्वरित और सटीक जवाब देने में सक्षम हैं। साथ ही, जहाज पर मौजूद सोनार सिस्टम और अत्याधुनिक रडार हर गतिविधि पर पैनी नजर बनाए रखते हैं।

इतना ही नहीं तमाल की ताकत यहीं खत्म नहीं होती है। इसके डेक से मल्टी-रोल हेलिकॉप्टर उड़ान भर सकते हैं, जो हवा से निगरानी और हमला दोनों में इसका दायरा कई गुना बढ़ा देते हैं। इन सभी खूबियों के साथ, INS तमाल भारतीय नौसेना की रणनीतिक शक्ति को नई ऊंचाई देगा और समंदर में भारत की मौजूदगी को और भी आक्रामक, सटीक और भरोसेमंद बनाएगा।

ये भी पढ़ें:- Nana Patole Suspended: महाराष्ट्र विधानसभा में स्पीकर पोडियम पर चढ़े नाना पटोले, एक दिन के लिए निलंबित किए गए

आत्मनिर्भर भारत अभियान का बेहतरीन उदाहरण
इस जहाज का प्रतीकचिह्न एक भालू है, जो भारतीय पौराणिक पात्र जाम्बवंत और रूस के राष्ट्रीय पशु यूरेशियन ब्राउन बेयर का मेल है। जहाज का आदर्श वाक्य है.. सर्वदा सर्वत्र विजय यानी हर समय और हर जगह दुश्मनों के छक्के छुड़ाकर जीत हासिल करना। गौरतलब है कि आईएनएस तमाल अब भारतीय नौसेना के पश्चिमी बेड़े यानी स्वॉर्ड आर्म का हिस्सा बनेगा और भारत की समुद्री शक्ति को और मजबूत करेगा। यह युद्धपोत भारत-रूस की दोस्ती और आत्मनिर्भर भारत अभियान का बेहतरीन उदाहरण है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed