फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   kolkata police stopped from visiting bjp leader rakesh singhs house

कोलकाता : पुलिस को भाजपा नेता राकेश सिंह के घर जाने से रोका गया

Tue, 23 Feb 2021 06:55 PM IST
योगेश साहू पीटीआई, कोलकाता।
पीटीआई, कोलकाता। Published by: योगेश साहू Updated Tue, 23 Feb 2021 06:55 PM IST
विज्ञापन
kolkata police stopped from visiting bjp leader rakesh singhs house
पश्चिम बंगाल पुलिस - फोटो : पश्चिम बंगाल पुलिस

भाजपा की युवा इकाई की कार्यकर्ता पामेला गोस्वामी ने मादक द्रव्य मामले में जिस पार्टी नेता राकेश सिंह का नाम लिया था उनके आवास में घुसने से मंगलवार को पुलिस को रोका गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मियों का एक दल न्यू अलीपुर पुलिस थाने में दर्ज शिकायत के सिलसिले में भाजपा राज्य समिति के सदस्य सिंह के आवास पर पहुंचा था। सिंह को भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का करीबी सहयोगी माना जाता है।
विज्ञापन


अधिकारियों ने कहा कि सिंह के बेटे साहेब ने दक्षिण-पश्चिम कोलकाता के वाटगुंगे पुलिस थाना क्षेत्र स्थित अपने घर में घुसने के लिये पुलिसकर्मियों से कानूनी दस्तावेज की मांग की जिस पर दोनों तरफ से बहस हुई। पुलिस का कहना है कि उन्होंने परिवार को सभी दस्तावेज दिखाए और वे कानून के मुताबिक काम कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंह से मामले के संबंध में कोलकाता पुलिस के मुख्यालय लालबाजार में आज पेश होने को कहा गया था, लेकिन उन्होंने कहा कि वह किसी काम से दिल्ली जा रहे हैं और 26 फरवरी को शहर में लौटने के बाद पुलिस के समक्ष पेश होंगे।

भारतीय जनता युवा मोर्चा (बीजेवाईएम) की प्रदेश सचिव गोस्वामी और उनके दोस्त प्रबीर कुमार डे को शुक्रवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। गोस्वामी के बैग और कार में कथित तौर पर छिपाकर रखी गई 90 ग्राम कोकीन की बरामदगी के बाद यह कार्रवाई की थी। 

इस सिलसिले में गोस्वामी के सुरक्षाकर्मी को भी गिरफ्तार किया गया था। गोस्वामी ने मादक द्रव्य मामले में सिंह का नाम लेते हुए उन पर साजिश रचने का आरोप लगाया था। सिंह ने आरोपों से इनकार किया है।




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed