फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kolkata police baton charge at BJP workers on Bepin Behari Ganguly Street

ममता के खिलाफ सड़क पर उतरी भाजपा, पुलिस ने बरसाईं लाठियां, दागे आंसू गैस के गोले

Wed, 12 Jun 2019 02:53 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Wed, 12 Jun 2019 02:53 PM IST
विज्ञापन
Kolkata police baton charge at BJP workers on Bepin Behari Ganguly Street
भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज - फोटो : ANI
पश्चिम बंगाल में भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के बीच चल रहा सियासी संग्राम खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। आज भाजपा कार्यकर्ता तृणमूल सरकार के खिलाफ कोलकाता में प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान बिपिन बिहारी गांगुली स्ट्रीट पर कोलकाता पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले दागे। 
विज्ञापन


पुलिस मुख्यालय की तरफ बढ़ रहे कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने पानी की बौछार भी की। इस दौरान दोनों पक्षों में ईंट-पत्थर भी जमकर चले। पूरे कोलकाता शहर में सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया है। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता जय श्री राम के नारे भी लगा रहे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


ममता ने साधा मोदी सरकार पर निशाना
कल पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बार फिर मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बंगाल को गुजरात में बदलने के लिए योजना बनाई जा रही है। उन्होंने कहा, "मैं राज्यपाल का आदर करती हूं लेकिन हर पद की अपनी संवैधानिक सीमा होती है। बंगाल को बदनाम किया जा रहा है। अगर आप बंगाल और उसकी संस्कृति को बचाना चाहते हैं तो साथ आएं। बंगाल को गुजरात में बदलने के लिए योजना बनाई जा रही है। बंगाल गुजरात नहीं है।" 

मंगलवार को ममता बनर्जी ने कोलकाता में कॉलेज स्ट्रीट के स्कूल ग्राउंड में समाज सुधारक ईश्वरचंद्र विद्यासागर की प्रतिमा का अनावरण किया था। लोकसभा चुनाव के दौरान 14 मई को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो के दौरान भाजपा और तृणमूल कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई थी। 


इसमें विद्यासागर की प्रतिमा खंडित हो गई थी। दोनों पार्टियों ने एक-दूसरे पर मूर्ति तोड़ने का आरोप लगाया था। अब उसी जगह यानी कोलकाता के विद्यासागर कॉलेज में नई मूर्ति लगाई गई है।
 




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed