फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kolkata Police arrest 3 BJP workers for raised desh ke ghaddaron ko slogan in Kolkata

पश्चिम बंगाल : 'देश के गद्दारों को...' के नारे लगाने के आरोप में तीन भाजपा कार्यकर्ता गिरफ्तार

Mon, 02 Mar 2020 08:52 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: आसिम खान Updated Mon, 02 Mar 2020 08:52 AM IST
विज्ञापन
Kolkata Police arrest 3 BJP workers for raised desh ke ghaddaron ko slogan in Kolkata
रविवार को कोलकाता में आयोजित भाजपा की रैली - फोटो : BJP Twitter

कोलकाता पुलिस ने सोमवार को दावा किया कि उसने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की रैली में जाते समय कथित रूप से 'देश के गद्दारों को...' नारे लगाने वाले भाजपा के तीन कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'भाजपा समर्थकों ने भड़काऊ नारे गाए थे। यह संज्ञेय अपराध है।'

विज्ञापन


आरोपियों ने रैली स्थल शहीद मीनार मैदान में जाते समय एस्प्लेनेड मार्ग पर मैदान बाजार से गुजरते समय नारेबाजी की थी। अधिकारी ने बताया कि एक व्यक्ति ने रविवार को नया बाजार थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर इन तीनों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उनकी पहचान ध्रुव बसु, पंकज प्रसाद और सुरेन्द्र कुमार तिवारी के रूप में हुई है। उन्हें रविवार देर रात गिरफ्तार किया गया। आईपीएस अधिकारी ने कहा, उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की दो गैर-जमानती धाराओं समेत चार धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्हें आज अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह घटना सामने आने के बाद रविवार को भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई की तीखी आलोचना हुई थी। हालांकि भाजपा नेताओं ने इस घटना में पार्टी के किसी भी कार्यकर्ता की संलिप्तता से इनकार करते हुए इसे तृणमूल कांग्रेस की हरकत बताई थी। गृहमंत्री अमित शाह रविवार को एक दिवसीय कोलकाता दौरे पर थे।

नारों की ममता बनर्जी ने की आलोचना

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नारा लगाने वालों की आलोचना की है। ममता ने कहा कि मैं उन लोगों की निंदा करती हूं जिन्होंने कोलकाता की सड़कों पर गोली मारो... के नारे लगाए, कानून अपना काम करेगा। यह दिल्ली नहीं है, कोलकाता में गोली मारो... जैसे नारों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


 

तृणमूल कांग्रेस का अमित शाह पर पलटवार 

वहीं तृणमूल कांग्रेस ने प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर निशाना साधने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की आलोचना की और कहा कि उपदेश देने के बजाए उन्हें दिल्ली हिंसा में निर्दोष लोगों की जान नहीं बचा पाने के लिये माफी मांगनी चाहिए। तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक बनर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल कट्टरता और घृणा के बगैर बेहतर है और आरोप लगाया कि भाजपा प्रदेश में यह फैलाने की कोशिश कर रही है।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक ने एक ट्वीट में कहा, 'बंगाल आने और यहां उपदेश देने के बजाए अमित शाह आपको दिल्ली हिंसा में ठीक अपनी नाक के नीचे 50 से ज्यादा निर्दोष लोगों की जान जाने पर जवाब देना चाहिए और माफी मांगनी चाहिए।


गृहमंत्री शाह ने भरोसा जताया था कि भाजपा 2021 के विधानसभा चुनावों के बाद दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाएगी और बंगाल में बदतर होती कानून-व्यवस्था को लेकर चिंता व्यक्त की थी। शाह ने यह आरोप भी लगाया कि तृणमूल सरकार राज्य में केंद्र की कल्याणकारी नीतियों को लागू नहीं होने दे रही।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed