फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kolkata Pilots complain against Pooja Pandal built on the lines of Burj Khalifa laser show had to be stopped

कोलकाता: ‘बुर्ज खलीफा’ की तर्ज पर बने पूजा पंडाल के खिलाफ पायलटों ने की शिकायत, बंद करना पड़ा लेजर शो

Wed, 13 Oct 2021 10:48 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 13 Oct 2021 10:48 PM IST
सार

दक्षिणी दमदम के श्रीभूमि में विशाल दुर्गा पूजा पंडाल तैयार किया गया था। पंडाल को और भी आकर्षक बनाने के लिए लेजर शो चलाया जा रहा था। यह पंडाल 145 फुट ऊंचा है।

विज्ञापन
Kolkata Pilots complain against Pooja Pandal built on the lines of Burj Khalifa laser show had to be stopped
बुर्ज खलीफा की तर्ज पर बना दुर्गा पूजा पंडाल - फोटो : एएनआई

विस्तार

कोलकाता में सॉल्ट लेक सिटी के लेक टाउन इलाके में दुबई के बुर्ज खलीफा की तर्ज पर तैयार किए गए दुर्गा पूजा पंडाल के लेजर लाइट शो को बंद कर दिया गया है। तीन अलग-अलग पायलटों ने इस संबंध में कोलकाता एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) से शिकायत की थी।

विज्ञापन


उनका कहना था कि उन्हें लेजर लाइट के कारण विमान उतारने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एटीसी ने इस संबंध में कोलकाता एयरपोर्ट अथॉरिटी को जानकारी दी थी। इसके बाद लेजर लाइट शो को बंद कर दिया गया है। कोलकाता के दमदम स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट दुर्गा पूजा पंडाल से काफी करीब है।
विज्ञापन


दक्षिणी दमदम के श्रीभूमि में विशाल दुर्गा पूजा पंडाल तैयार किया गया था। पंडाल को और भी आकर्षक बनाने के लिए लेजर शो चलाया जा रहा था। यह पंडाल 145 फुट ऊंचा है। इसे छह हजार एक्रेलिक शीट की मदद से तैयार किया गया है। दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा की डिजाइन में तैयार पंडाल को इस तरह की रोशनी से सजाया गया है कि हर कोई उसे देखने को बेताब दिख रहा है। करीब 250 से ज्यादा श्रमिकों ने साढ़े तीन महीने दिन रात मशक्कत के बाद इसे तैयार किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed