फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kolkata News in hindi, A man Vidyasagar singh stole and sold a saree worth 30 lakhs at bara bazar area

दुकान मालिक के उड़े होश: शख्स ने नौकरी की आड़ में 30 लाख की साड़ी चुराकर बेची, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Thu, 09 Dec 2021 11:10 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 09 Dec 2021 11:10 AM IST
सार

पुलिस आरोपी विद्यासागर से पूछताछ कर मामले में शामिल उसके अन्य साथियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
Kolkata News in hindi, A man Vidyasagar singh stole and sold a saree worth 30 lakhs at bara bazar area
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के बड़ाबाजार से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल, यहां बिहार के गया का रहने वाला शख्स अपने नौकरी करने के दौरान दुकान से पांच साल के अंदर 30 लाख की साड़ी चोरी करके बेच दी। आरोपी का नाम विद्यासागर सिंह है। आरोपी को अदालत में पेश करने पर उसे 10 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

विज्ञापन


क्या है मामला
जानकारी के अनुसार बड़ा बाजार के होजियरी व्यवसायी अशोक बर्नवाल ने थाना में शिकायत दर्ज कराई कि आरोपी विद्यासागर बीते 25 साल से उसकी दुकान में कर्मचारी के तौर पर काम कर रहा है। व्यवसायी के अनुसार विद्यासागर उनकी दुकान में काम करने के अलावा उसकी देखभाल भी करता था। व्यवसायी बर्नवाल ने कहा कि लंबे समय से आरोपी काम कर रहा था इसलिए मैंने विश्वास करके उसे चाभी सौंप दी थी और रात में सोने के लिए कह दिया था। ऐसे में कुछ दिनों पहले जब मैंने दुकान के स्टॉक का ऑडिट कराया तो पता चला कि लाखों की साड़ियां गायब हैं। ऐसे में जब उन्होंने विद्यासागर से बात कही तो उसने चुप्पी साध ली, तभी मुझे शक हो गया।
विज्ञापन


पांच साल से चोरी कर बाजार में बेचा करता था आरोपी
जब पुलिस ने आरोपी विद्यासागर को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने साड़ी चोरी कर बाजार में बेचने की बात स्वीकार कर ली। उसने बताया कि वह बीते पांच साल से साड़ी चोरी कर अब तक 30 लाख की साड़ियां बेची हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed