फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kolkata: Nari Shakti was honored in honor of Kargil Vijay Diwas and Operation Sindoor

Kolkata: कारगिल विजय दिवस, ऑपरेशन सिंदूर के सम्मान में नारी शक्ति को किया सम्मानित; दिव्यांग बच्चे भी शामिल

Mon, 07 Jul 2025 02:12 PM IST
एन अर्जुन अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता Published by: एन अर्जुन Updated Mon, 07 Jul 2025 02:12 PM IST
सार

कोलकाता से सटे हावड़ा में एक नारी शक्ति सम्मान समारोह के साथ नेशनल फैशन शो आयोजन किया गया। इस भव्य रंगारंग समारोह में कारगिल युद्ध में बलिदान होने वाले कई सैन्य अधिकारियों और जवानों की वीर नारियों को सम्मानित किया गया। 

विज्ञापन
Kolkata: Nari Shakti was honored in honor of Kargil Vijay Diwas and Operation Sindoor
नारी शक्ति सम्मान समारोह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कारगिल विजय दिवस और आपरेशन सिंदूर के सम्मान में सकमन भाग्य फाउंडेशन और मगध प्रोडक्शन की ओर से कोलकाता से सटे हावड़ा में एक नारी शक्ति सम्मान समारोह के साथ नेशनल फैशन शो आयोजित किया गया। इस भव्य रंगारंग समारोह में कारगिल युद्ध में बलिदान होने वाले कई सैन्य अधिकारियों और जवानों की वीर नारियों को सम्मानित किया गया। 

विज्ञापन


कार्यक्रम में भारतीय सेना, रेलवे सहित विभिन्न विभागों के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम के आयोजक व सकमन भाग्य फाउंडेशन के डायरेक्टर आशुतोष कुमार ने बताया कि प्रतिष्ठित हस्तियों की मौजूदगी में फैशन शो में बंगाल सहित विभिन्न राज्यों से आईं करीब 100 युवा महिला प्रतिभागियों ने रैंप पर कैटवाक कर अपना जलवा बिखेरा, जो आकर्षण का केंद्र रहा। 
विज्ञापन


ऑटिज्म से पीड़ित दिव्यांग बच्चों ने भी फैशन शो में रैंप पर उतरकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिसको सभी ने सराहा। पूरा कार्यक्रम स्थल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट व ट्राफी देकर सम्मानित भी किया गया। आशुतोष कुमार ने बताया कि नेशनल फैशन शो का यह पांचवां संस्करण है। कोलकाता में यह पहली बार हुआ है। इससे पहले चार बार दिल्ली में यह फैशन शो आयोजित हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम के आयोजन में कोल इंडिया लिमिटेड, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलाजी (निफ़्ट) कोलकाता, फुटवियर डिजाइन एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट (एफडीडीआइ), पीसी चंद्रा ग्रुप, एडिडास, एचसीजी कैंसर केयर व अन्य संस्थानों का सहयोग रहा। इन सभी संस्थानों के वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed