फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   kolkata minister firhad hakim gets corona vaccine, Covaxin Phase-3 trials begins in Karnataka

बंगाल के मंत्री फिरहाद हकीम को मिला 'कोवैक्सीन' का पहला डोज, कर्नाटक में भी ट्रायल शुरू

Wed, 02 Dec 2020 07:32 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कर्नाटक/कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कर्नाटक/कोलकाता Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 02 Dec 2020 07:32 PM IST
विज्ञापन
kolkata minister firhad hakim gets corona vaccine, Covaxin Phase-3 trials begins in Karnataka
कोवाक्सिन वैक्सीन - फोटो : ट्विटर

बंगाल के शहरी विकास मंत्री और कोलकाता नगर निगम के प्रशासक फिरहाद हकीम बुधवार को 'कोवैक्सीन' के क्लीनिकल ट्रायल में शामिल हुए और उन्होंने कोरोना का टीका लगवाया। वहीं, दूसरी तरफ कर्नाटक के स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा मंत्री के सुधाकर ने कहा कि कर्नाटक कोरोना के टीके के वितरण के लिए पूरी तरह से तैयार है।

विज्ञापन


कर्नाटक में बुधवार को भारत बायोटेक द्वारा विकसित किए जा रहे कोवैक्सीन का तीसरे चरण का क्लिनिकल परीक्षण शुरू हुआ। मंत्री ने कहा कि देश भर के 12 राज्यों के 25 केंद्रों पर क्लिनिकल परीक्षण होना राज्य के लिए गर्व की बात है। 
विज्ञापन



वैदेही इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च सेंटर में कोवैक्सीन के तीसरे चरण के क्लिनिकल परीक्षणों के शुरू होने के बारे में उनके कार्यालय ने कहा कि लोगों को परीक्षण अवधि के दौरान अफवाहों और गलत सूचनाओं से सावधान रहना चाहिए। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्लिनट्रैक इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड और वैदेही अस्पताल ने साझेदारी में तीसरे चरण का परीक्षण शुरू किया है। यह टीका स्वयंसेवकों को दो खुराक में दिया जाएगा। अधिकारियों ने कहा कि पहली खुराक बुधवार को और दूसरी खुराक 30 दिसंबर को दी जाएगी।

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा टीके की खोज के लिए 900 करोड़ रुपये का प्रावधान किए जाने की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि कर्नाटक की येदियुरप्पा सरकार ने कोविड इलाज मुफ्त में देने के लिए 300 करोड़ रुपये जारी किए हैं।

बता दें कि कर्नाटक में आज कोरोना के 1440 नए मामले सामने आए, 983 मरीज ठीक हुए और 16 लोगों की मौत हो गई। यहां कुल मामलों की संख्या 8,87,667 है, जिनमें 8,51,690 ठीक, 11808 मौतें शामिल हैं। वहीं, यहां सक्रिय मामलों की संख्या 24,150 है।

टीका लगाने के बाद मुझे किसी तरह की परेशानी महसूस नहीं हो रही-  फिरहाद हकीम
टीका लगवाने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में मंत्री ने कहा, 'मैं क्लीनिकल ट्रायल में शामिल होकर खुद को सौभाग्यशाली महसूस कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हमेशा लोगों की मदद करने को कहा है। मैं उन्हीं का अनुसरण कर रहा हूं। टीका लगाने के बाद मुझे किसी तरह की परेशानी महसूस नहीं हो रही। नाइसेड की तरफ से टीका लगाने के बाद जो स्वास्थ्य संबंधी दिशानिर्देश हैं, मैं उनका पूरी तरह से पालन करूंगा। हम सभी पूरी दुनिया को कोरोना-मुक्त देखना चाहते हैं और इस दिशा में मैंने अपनी तरफ से योगदान किया है। 


फिरहाद ने खुद जताई थी इच्छा
मालूम हो कि फिरहाद ने खुद कोलकाता में कोवैक्सीन के तीसरे चरण के क्लीनिकल ट्रायल में वॉलेंटियर के तौर पर शामिल होने की इच्छा जताई थी और इस बाबत नाइसेड कोलकाता से अनुरोध किया था, जिसे स्वीकार कर लिया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed