{"_id":"5bc5b8a8bdec2269c0436660","slug":"kolkata-metro-recorded-its-highest-ever-footfall-on-the-sixth-day-of-durga-puja-festival","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्गा पूजा: एक दिन में कोलकाता मेट्रो से 9 लाख लोगों ने किया सफर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दुर्गा पूजा: एक दिन में कोलकाता मेट्रो से 9 लाख लोगों ने किया सफर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Updated Tue, 16 Oct 2018 03:38 PM IST
विज्ञापन
कोलकाता मेट्रो
कोलकाता मेट्रो में सोमवार को 9 लाख से ज्यादा लोगों ने यात्रा की है। दुर्गा पूजा के छठवें दिन अब तक सबसे ज्यादा लोगों ने सफर किया है। रेलवे ने मंगलवार को बताया कि सोमवार को लगभग 9.11 लाख यात्रियों ने कोलकाता मेट्रो सेवा का उपयोग किया। कोलकाता मेट्रो की प्रवक्ता इंद्राणी बनर्जी ने कहा, 'अपनी शुरुआत के 34 सालों में पहली बार इतनी संख्या में लोगों ने इसका इस्तेमाल किया है।' बता दें कि 1984 में यहां मेट्रो सेवा की शुरुआत हुई थी।
विज्ञापन
इससे पहले इसी साल 25 सितंबर को 8.76 यात्रियों ने कोलकाता मेट्रो का इस्तेमाल किया था। बनर्जी ने कहा कि कोलकाता के नागरिक पंडालों तक जाने के लिए मेट्रो का इस्तेमाल करते हैं क्योंकि यह शहर की सभी बड़ी पूजाओं को कवर करता है। उन्होंने कहा, 'हमारे पास टूरिस्ट गाइड हैं जो यात्रियों को बताती हैं कि अपनी पसंद के किस पंडाल पर जाने के लिए उन्हें किस स्टेशन पर उतरना है। यह कट-आउट के आकार में है जिसे वह अपनी जेब में आसानी से रख सकते हैं।'
विज्ञापन
इसी तरह यदि किसी को बगबजार पंडाल जाना है तो उसे शोभाबाजार उतरना पड़ेगा। यह पंडाल इस साल अपने 100 साल पूरा कर रहा है। पूजा के लिए आने वाले भक्तों की भीड़ को संभालने के लिए सोमवार को 300 मेट्रो चलाई गई थीं। सप्तमी, अष्टमी, और नवमी को पूजा के दौरान 224 मेट्रो चलाई जाएंगी। मेट्रो सेवाएं यात्रियों को 1.40 बजे से सुबह और दोपहर 4 बजे तक उपलब्ध होंगी। वहीं दसमी के दिन 118 सेवाएं दोपहर 1.40 बजे से रात के 10. बजे तक चलेंगी। पूजा के दौरान भारी भीड़ को देखते हुए सभी संभावित कदम उठाए गए हैं।
विज्ञापन