फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kolkata mayor Firhad Hakim said that who are born in other religions are very unfortunate

WB: कोलकाता मेयर फिरहाद के बिगड़े बोल, कहा- जो दूसरे धर्म में पैदा होते वे दुर्भाग्यशाली, भाजपा ने किया विरोध

Fri, 26 Jul 2024 07:10 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: बशु जैन Updated Fri, 26 Jul 2024 07:10 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल विधानसभा में शुक्रवार को नेता विपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने कोलकाता के मेयर और कैबिनेट मंत्री के बयान पर चर्चा करने की मांग की। लेकिन स्पीकर ने कहा कि यह विषय राज्य सरकार से संबंधित नहीं है। इसलिए विषय पर विधानसभा में चर्चा नहीं की जा सकती। इसे लेकर विधानसभा में सदस्यों ने हंगामा करना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
Kolkata mayor Firhad Hakim said that who are born in other religions are very unfortunate
कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम और भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी - फोटो : एएनआई

विस्तार

कोलकाता के मेयर और पश्चिम बंगाल सरकार के कैबिनेट मंत्री फिरहाद हकीम के विवादित बयान ने राज्य में सियासी भूचाल मचा दिया है। एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि जो लोग दूसरे धर्म में पैदा होते हैं वे बहुत दुर्भाग्यशाली होते हैं। उनके बयान को लेकर भाजपा ने विरोध तेज कर दिया है। शुक्रवार को विधानसभा में भाजपा सदस्यों ने जमकर हंगामा किया और वॉक आउट किया। नेता विपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने विधानसभा में स्पीकर से मेयर और कैबिनेट मंत्री पर कार्रवाई करने की मांग की। 

विज्ञापन


पश्चिम बंगाल विधानसभा में शुक्रवार को नेता विपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने कोलकाता के मेयर और कैबिनेट मंत्री के बयान पर चर्चा करने की मांग की। लेकिन स्पीकर ने कहा कि यह विषय राज्य सरकार से संबंधित नहीं है। इसलिए विषय पर विधानसभा में चर्चा नहीं की जा सकती। इसे लेकर विधानसभा में सदस्यों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। इसके बद भाजपा विधायक सदन से वॉक आउट कर गए। इसके बाद उन्होंने विधानसभा की लॉबी में जाकर गीता की प्रतियां हाथ में लेकर कैबिनेट मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि मंत्री फिरहाद हकीम ने एक सार्वजनिक मंच पर हिंदुओं के खिलाफ विवादित बयान दिया था। हम उनकी गलत टिप्पणी की शिकायत लेकर विधानसभा स्पीकर के पास गए थे। राजनीति से प्रेरित होकर स्पीकर ने स्थगन प्रस्ताव को खारिज कर दिया। स्पीकर ने कहा कि यह प्रस्ताव राज्य का विषय नहीं है। हम स्पीकर और सरकार से मंत्री को पद से बर्खास्त करने की मांग करते हैं। उन्होंने राज्य के लोगों का अपमान किया है। अगर कैबिनेट मंत्री और मेयर के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो हम राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन करेंगे। 


बता दें कि फिरहाद हकीम ने तीन जुलाई को एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान विवादित बयान दिया था। इसका विरोध होने पर टीएमसी ने सफाई दी थी कि यह हकीम के व्यक्तिगत विचार हैं। पार्टी का इससे कोई लेना-देना नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed