{"_id":"5f0488c48ebc3e4319203580","slug":"kolkata-may-face-lockdown-again-amid-rising-corona-cases","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों की लापरवाही से फैल रहा कोरोना, कोलकाता में फिर लग सकता है लॉकडाउन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
लोगों की लापरवाही से फैल रहा कोरोना, कोलकाता में फिर लग सकता है लॉकडाउन
Tue, 07 Jul 2020 08:30 PM IST
Rajeev Rai
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: Rajeev Rai
Updated Tue, 07 Jul 2020 08:30 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : PTI
लॉकडाउन में ढील देने के बाद से देशभर में लगातार हो रही लापरवाही की वजह से कोरोना के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में कई राज्यों और इलाकों में लॉकडाउन को फिर से बढ़ाया जा चुका है। वहीं अब पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में भी प्रतिबंध लगाने के संकेत मिले हैं।
विज्ञापन
एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि संक्रमण के फैलाव की वजह से पश्चिम बंगाल सरकार कुछ हिस्सों में फिर लॉकडाउन लगाने के विकल्प पर गौर करने के लिए बाध्य हो रही है।
विज्ञापन
कोलकाता नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि पिछले दो सप्ताह में इस महानगर में कोरेाना वायरस से जितने लोग संक्रमित पाए गए हैं उनमें 85 फीसदी ऐसे हैं जो पढ़े-लिखे हैं और हाउसिंग कॉम्प्लेक्स, अपार्टमेंट या पक्के मकानों में रहते हैं जबकि 15 फीसद झुग्गी बस्ती इलाके से हैं।
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाया कि पढ़े-लिखे और जिम्मेदार लोगों से इस वायरस के प्रसार को रोकने की योजना को लागू करने में प्रशासन की मदद की उम्मीद की जाती है लेकिन उसके विपरीत वे सहयोग नहीं कर रहे हैं।
अधिकारी ने कहा कि इन लोगों की लापरवाही कोविड-19 के मामलों में हाल की वृद्धि की वजह है और इसने सरकार को उन कुछ क्षेत्रों में कड़े लॉकडाउन को फिर से लागू करने पर गौर करने के लिए प्रेरित किया है जहां बड़ी संख्या में संक्रमण सामने आए हैं।’
अधिकारी ने कहा, ‘राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने हमें इन क्षेत्रों में फिर से कठोर लॉकडाउन प्रावधान लागू करने पर विचार करने की सलाह दी है।’
कोलकाता में इन दिनों रोजाना 200 लोग संक्रमित हो रहे हैं। शहर में सोमवार को 2,415 कोविड-19 मरीज उपचाराधीन थे।