फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kolkata : Mamta banerjee furious over, given a tax notice to the Puja committees by the Center

दुर्गा पूजा समितियों को आयकर विभाग का नोटिस, केंद्र सरकार पर भड़कीं ममता बनर्जी

Tue, 23 Jul 2019 09:49 AM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: अजय सिंह Updated Tue, 23 Jul 2019 09:49 AM IST
विज्ञापन
Kolkata : Mamta banerjee furious over, given a tax notice to the Puja committees by the Center
ममता बनर्जी (फाइल फोटो) - फोटो : social media

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य में उत्सव आयोजकों की एक शीर्ष संस्था दुर्गा पूजा समिति मंच को कर (टैक्स) का नोटिस जारी करने के लिए मोदी सरकार की आलोचना की है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पूजा समितियों को आयकर के दायरे में नहीं रखा जाना चाहिए। चुनावों के दौरान हिंदू धर्म के नाम पर राजनीति करने का भाजपा पर आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वही लोग चुनावों के बाद दुर्गा पूजा आयोजकों से कर लेना चाह रहे हैं।
विज्ञापन


बनर्जी ने कहा कि चुनावों के दौरान, भाजपा हिंदू धर्म की बात करती है और इसके बाद वे दुर्गा पूजा के आयोजकों से आयकर इकट्टा करने का प्रयास कर रहे हैं। दुर्गा पूजा समितियों के मंच को आयकर नोटिस कथित रूप से पिछले सप्ताह भेजा गया है। बनर्जी ने कहा कि यह त्योहार एक सामाजिक समारोह है, न कि एक वाणिज्यिक, जबकि सरकार के कुछ सामाजिक दायित्व भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने पूछा कि दुर्गा पूजा समितियां आम लोगों से दान एकत्र करती हैं और प्रायोजकों को पूजा आयोजित करने के लिए भी कहती हैं। वे अपनी कमाई से ऐसा नहीं करते हैं। तो ऐसे में आईटी रिटर्न दाखिल करने का सवाल ही कहां है? बनर्जी ने कहा कि मैं पूजा समितियों को आयकर के दायरे में लाए जाने के केंद्र के रूख की निंदा करती हूं। यह पूजा का अपमान है। यह कोई वाणिज्यिक कार्यक्रम नहीं है बल्कि सामाजिक है और सरकार के सामाजिक दायित्व होते हैं। समाज के प्रति हमारी सामाजिक जिम्मेदारी है। 


दुर्गा पूजा समितियों के मंच को आयकर विभाग ने उत्सव के दौरान अपने खर्चों पर रिटर्न दाखिल करने को कहा है। ममता के आरोपों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा ने दावा किया कि ममता को डर है कि तृणमूल कांग्रेस के नेताओं के नेतृत्व में इन समितियों के माध्यम से चिट फंड कंपनियों से लिया गया पैसा सामने आ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed