फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kolkata Mamata Banerjee releases Trinamool Congress election manifesto for the upcoming West Bengal Assembly polls 2021

घोषणा पत्र: एससी-एसटी को सालाना 12 हजार, छात्रों को क्रेडिट कार्ड, जानें दीदी के तमाम वादे

Wed, 17 Mar 2021 06:33 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: कुमार संभव Updated Wed, 17 Mar 2021 06:33 PM IST
सार

  • एससी-एसटी को मिलेंगे सालाना 12 हजार रुपये
  • विधवाओं को हर महीने दिए जाएंगे एक हजार रुपये
  • निम्न वर्ग के लोगों को छह हजार रुपये सालाना
  • छात्रों के लिए क्रेडिट कार्ड लाने का वादा

विज्ञापन
Kolkata Mamata Banerjee releases Trinamool Congress  election manifesto for the upcoming West Bengal Assembly polls 2021
ममता बनर्जी ने जारी किया पार्टी का घोषणा पत्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर तृणमूल कांग्रेस यानी टीएमसी ने बुधवार (17 मार्च) को अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया। इस दौरान पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियों का जिक्र किया। साथ ही, बताया कि कोरोना काल की वजह से उनकी सरकार कुछ काम पूरे नहीं कर पाई। 

विज्ञापन

दीदी ने यूं गिनाईं अपनी उलब्धियां

ममता बनर्जी ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान हमने पश्चिम बंगाल में लोगों के खाने-पीने की व्यवस्था की। साथ ही, सभी का ध्यान रखा। इसके अलावा टीएमसी सरकार में लोगों की आय में इजाफा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अपनी तबीयत का भी किया जिक्र

ममता बनर्जी ने घोषणा पत्र जारी करते वक्त अपनी तबीयत का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मेरा स्वास्थ्य खराब होने के कारण घोषणा पत्र जारी करने में देर हुई। दीदी बोलीं, 'आप जानते हैं कि हमने अपने सभी वादे पूरे किए हैं। हम लोगों ने जो काम किया, उसकी तारीफ दुनियाभर में हो रही है। हमें यूएन से पुरस्कार भी मिला। हम 100 दिन के काम के मामले में नंबर एक पर हैं। हमने राज्य में 40 प्रतिशत गरीबी घटाई और किसानों की आय तीन गुना बढ़ाई।

विज्ञापन

घोषणा पत्र में किए ये वादे

ममता बनर्जी ने कहा कि हमारी सरकार ने लोगों को रोजगार दिया। मैंने अपना पूरा जीवन मातृभूमि की सेवा को सौंप दिया है। मैं बंगाल की बेटी हूं और यह घोषणा पत्र मां, माटी व मानुष के लिए है। उन्होंने कहा कि पिछले एक साल में हमारी सरकार के कई काम अधूरे रह गए, क्योंकि कोरोना के चलते लॉकडाउन था। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार सत्ता में लौटती है तो विधवाओं को हर महीने एक हजार रुपये दिए जाएंगे। लोगों के घर तक राशन पहुंचाया जाएगा। एससी-एसटी को सालाना 12 हजार रुपये मिलेंगे। वहीं, निम्न वर्ग के लोगों को भी हर साल छह हजार रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा ममता बनर्जी ने छात्रों के लिए क्रेडिट कार्ड लाने का भी एलान किया।

रोजगार बढ़ाने का भी किया वादा

ममता बनर्जी ने कहा कि हमारी सरकार के कार्यकाल में बेरोजगारी घटी है। अगर हमारी सरकारी दोबारा सत्ता में आती है तो हर साल पांच लाख नौकरियां दी जाएंगी। दीदी ने बताया कि जब टीएमसी सत्ता में आई थी, तब हमारा राजस्व 25 हजार करोड़ था, जो अब 75 हजार करोड़ पहुंच गया है। ममता ने घोषणा पत्र में दुआरे सरकार कार्यक्रम हर साल चार महीने चलाने का वादा किया। साथ ही, घर-घर राशन पहुंचाने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि यह राजनीतिक घोषणा पत्र नहीं है। यह विकास की विचारधारा वाला घोषणा पत्र है। यह घोषणा पत्र लोगों का है, लोगों के लिए है और लोगों द्वारा लाया गया है।  

चुनाव आयोग के नोटिस का भी दिया जवाब

घोषणा पत्र जारी करने के दौरान ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग के नोटिस पर भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि वे लोग पीएम मोदी से क्यों नहीं पूछते कि वह कोरोना वैक्सीन का इतना प्रचार क्यों कर रहे हैं? बता दें कि घर-घर राशन पहुंचाने की सरकार की घोषणा को लेकर चुनाव आयोग ने पुरुलिया के जिलाधिकारी से रिपोर्ट मांगी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed