{"_id":"639e8ce7db83e42d811ba4cf","slug":"kolkata-haridevpur-mother-son-arrested-for-drugging-raping-minor-girl-in-kolkata","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैवानियत: बच्ची को नशीली दवा देती थी महिला, फिर बेटा करता था दुष्कर्म, कोलकाता पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
हैवानियत: बच्ची को नशीली दवा देती थी महिला, फिर बेटा करता था दुष्कर्म, कोलकाता पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार
Sun, 18 Dec 2022 09:20 AM IST
संजीव कुमार झा
पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 18 Dec 2022 09:20 AM IST
सार
अधिकारी ने कहा कि लड़की के बेहोश होने के बाद महिला के बेटे ने कथित तौर पर उससे कई बार दुष्कर्म किया। उन्होंने कहा कि मामले में आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। दरअसल, यहां पुलिस ने एक लड़की से कथित दुष्कर्म के मामले में शनिवार को कोलकाता के हरिदेवपुर इलाके से मां-बेटे को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए महिला और उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया तथा उनके खिलाफ पॉक्सो कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
महिला देती थी नशीली दवा, बेटा करता था दुष्कर्म
प्राथमिकी के अनुसार, आरोपी महिला के साथ ‘ब्यूटीशियन’ का कोर्स करने वाली लड़की को अक्तूबर में महिला के घर बुलाया गया और वहां कथित तौर पर उसे नशीला पदार्थ मिला हुआ खाना खिला दिया गया। अधिकारी ने कहा कि लड़की के बेहोश होने के बाद महिला के बेटे ने कथित तौर पर उससे कई बार दुष्कर्म किया। उन्होंने कहा कि मामले में आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन