फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kolkata: Get health checkup done at metro station acuhealth keyosk

Kolkata:कोलकाता मेट्रो की नई शुरुआत, स्टेशन पर करवाएं हेल्थ चेकअप, पहले कियोस्क का उद्घाटन

Thu, 11 Aug 2022 03:01 PM IST
सुरेंद्र जोशी एन. अर्जुन, कोलकाता।
एन. अर्जुन, कोलकाता। Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 11 Aug 2022 03:01 PM IST
सार

कोलकाता मेट्रो के पीआरओ रुपायन मित्रा ने बताया कि संग्रह केंद्र का समय सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक है। जल्द ही घर से रक्त संग्रह शुरू किया जाएगा। आपात स्थिति में अन्य प्राथमिक चिकित्सा सुविधाएं भी मुहैया कराई जाएंगी।

विज्ञापन
Kolkata: Get health checkup done at metro station acuhealth keyosk
AcuHealth Keyosk at kolkata metro station - फोटो : amar ujala

विस्तार

कोलकाता मेट्रो अपने यात्रियों के लिए हमेशा कुछ न कुछ नया प्रयोग करता रहता है। इस बार यात्रियों की सुविधा के लिए बुधवार को महानायक उत्तम कुमार मेट्रो स्टेशन पर डायग्नोस्टिक्स केंद्र का उद्घाटन किया गया। इसमें यात्री खून की जांच करा सकेंगे। यह सुविधा सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक मिलेगी। यह कियोस्क एक्यूहेल्थ डायग्नोस्टिक्स की मदद से शुरू किया गया है।

विज्ञापन


कियोस्क का उद्घाटन प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक कोलकाता मेट्रो सत्यकी नाथ और अनिर्बान दास, अध्यक्ष, एक्यूहेल्थ डायग्नोस्टिक्स ने किया। इस मौके पर मेट्रो रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी और एक्यूहेल्थ ग्रुप के अधिकारी उपस्थित थे। इस मौके पर सत्यकी नाथ ने नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि महानायक उत्तम कुमार मेट्रो स्टेशन का यह केंद्र यात्रियों को स्टेशन परिसर में रक्त और अन्य परीक्षण करवाने में मदद करेगा। उन्होंने गुणवत्ता और आर्थिक चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने के लिए एक्यूहेल्थ के प्रयास की सराहना की।

विज्ञापन

सीपीआरओ एकलव्य चक्रवर्ती ने बताया कि स्वास्थ्य कियोस्क में रक्त परीक्षण और ईसीजी सहित विभिन्न रोग परीक्षण किए जाएंगे। यहां रक्त परीक्षण कराने के इच्छुक मेट्रो यात्रियों को लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा और रिपोर्ट जल्द से जल्द उनके फोन पर भेज दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द घर से रक्त संग्रह शुरू होगा : मित्रा
कोलकाता मेट्रो के पीआरओ रुपायन मित्रा ने बताया कि संग्रह केंद्र का समय सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक है। जल्द ही घर से रक्त संग्रह शुरू किया जाएगा। आपात स्थिति में अन्य प्राथमिक चिकित्सा सुविधाएं भी मुहैया कराई जाएंगी। इससे मेट्रो यात्रियों को समय बचाने में मदद मिलेगी, क्योंकि वे महानायक उत्तम कुमार स्टेशन पर ही स्वास्थ्य परीक्षण कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed