{"_id":"5d4206c48ebc3e6cc2269f79","slug":"kolkata-elephant-and-tiger-s-teeth-seized-of-value-of-crores","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोलकाता : करोड़ों की कीमत वाले हाथी और बाघ के दांत जब्त ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोलकाता : करोड़ों की कीमत वाले हाथी और बाघ के दांत जब्त
Thu, 01 Aug 2019 02:53 AM IST
Nilesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: Nilesh Kumar
Updated Thu, 01 Aug 2019 02:53 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में करीब 12 किलोग्राम वजन के हाथी दांत और बाघ के 5 दांत बरामद किए गए हैं। इनकी कीमत 1.14 करोड़ रुपये आंकी गई है। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
एजेंसी ने मंगलवार को बयान जारी कर बताया कि इस सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें कहा गया, ‘एक खुफिया सूचना के आधार पर डीआरआई के जवानों ने रविवार को सियालदह रेलवे स्टेशन पर गिरोह के सरगना के रूप में मुस्लिमा बेगम और उसके पति हबीबुल्लाह को गिरफ्तार किया और बेगम के पास से 4.27 किलोग्राम वजन के दो हाथी दांत बरामद किए।’
विज्ञापन
डीआरआई ने कहा कि वह असम से माल लेकर आई थी और अपने पति को सौंपने वाली थी और इससे पहले ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा, ‘कोलकाता, सिलीगुड़ी और गुवाहाटी इकाइयों में एजेंसी द्वारा दर्ज कई मामलों में हबीबुल्लाह वांछित था। उस पर कुल 6.01 करोड़ रुपये मूल्य के करीब 48.79 किलोग्राम वजन वाले हाथी दांत और हाथी दांत की मूर्तियां तस्करी करने का आरोप है।’
विज्ञापन