{"_id":"5ca189f3bdec2214065a5e9d","slug":"kolkata-durga-puja-is-official-nomination-for-unesco-2020-list","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूनेस्को की धरोहर में शामिल होने के लिए नामित हुई कोलकाता की दुर्गा पूजा ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
यूनेस्को की धरोहर में शामिल होने के लिए नामित हुई कोलकाता की दुर्गा पूजा
Mon, 01 Apr 2019 09:18 AM IST
Shilpa Thakur
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shilpa Thakur
Updated Mon, 01 Apr 2019 09:18 AM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : social media
कोलकाता की दुर्गा पूजा को संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक तथा सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) धरोहर की 2020 की सूची के लिए नामित किया गया है। इस सूची में दुनियाभर की सांस्कृतिक परंपराओं को शामिल किया जाता है। वो परंपराएं जिन्हें संरक्षण की आवश्कता है। इस बात की जानकारी संगीत नाटक अकादमी ने दी है। जो केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के तहत एक स्वायत्त निकाय है।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
अकादमी की वेबसाइट के अनुसार हर साल यूनेस्को मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर की प्रतिनिधि वाली इस सूची को तैयार करता है। भारत की ओर से इस बार दुर्गा पूजा को नामित किया गया है। यूनेस्को की सूची में फिलहाल भारत की 13 सांस्कृतिक परंपराएं हैं। इसमें योगा 2016 में शामिल हुआ, कुंभ मेला 2017 में विश्व धरोहर का हिस्सा बना।
इस साल की सूची में सोवा-रिग्पा को भी शामिल किया गया है। जो एक तरह की तिब्बती शिक्षा पद्धति है।
अकादमी के लिए नामांकन डोजियर तैयार करने में पांच-सदस्यीय दल का नेतृत्व करने वाली प्रोफेसर तपनी गुहा ठाकुता का कहना है, "कोलकाता की दुर्गा पूजा ने कला के क्षेत्र में एक विशेष मुकाम हासिल किया है, किसी अन्य त्यौहार में ऐसा नहीं होता, जहां आधुनिक कलाकार और डिजाइनर एक साथ आकर एक नई कला प्रस्तुत करते हैं। जो इसे एक अनूठा आयाम देता है।"