फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kolkata Doctor Case Court agrees for Polygraph test of RG Kar Medical College Ex-Principal Sandip Ghosh

Kolkata Doctor Case: आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्राचार्य का होगा पॉलीग्राफ टेस्ट, कोर्ट ने CBI को दी इजाजत

Thu, 22 Aug 2024 06:46 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Thu, 22 Aug 2024 06:46 PM IST
विज्ञापन
Kolkata Doctor Case Court agrees for Polygraph test of RG Kar Medical College Ex-Principal Sandip Ghosh
डॉ. संदीप घोष। - फोटो : PTI
कोलकाता के आरजी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में डॉक्टर दुष्कर्म-हत्याकांड मामले में गुरुवार को सीबीआई ने कॉलेज के पूर्व प्रचार्य संदीप घोष को स्थानीय अदालत में पेश किया। यहां सीबीआई ने घोष के अलावा कुछ अन्य लोगों के पॉलीग्राफ टेस्ट कराने की मांग की। कोर्ट ने इस मांग को स्वीकारते हुए टेस्ट की इजाजत दे दी।
विज्ञापन


सीबीआई के सूत्रों ने बताया कि डॉक्टर घोष के अलावा चार अन्य डॉक्टरों के पॉलीग्राफ टेस्ट की भी मंजूरी मिल गई है।

अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई संदीप घोष और घटना के दिन ड्यूटी पर मौजूद चार अन्य डॉक्टरों की ‘लाई डिटेक्टर’ जांच की अनुमति के लिए उन्हें विशेष अदालत लेकर गई थी। उन्होंने बताया कि ‘लाई डिटेक्टर’ जांच केवल अदालत की अनुमति और संदिग्ध की सहमति के बाद ही की जा सकती है।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले दिन में सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में आरोप लगाया कि स्थानीय पुलिस ने ट्रेनी डॉक्टर के दुष्कर्म और हत्या के मामले को दबाने का प्रयास किया था, क्योंकि जब तक संघीय एजेंसी ने जांच अपने हाथ में ली, तब तक अपराध स्थल में छेड़छाड़ की गई थी।


हाईकोर्ट ने सीबीआई को सौंपी थी मामले की जांच
कोलकाता के सरकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में नौ अगस्त को सभागार में ट्रेनी डॉक्टर का शव पाया गया था, जिस पर गंभीर चोटों के निशान थे। कोलकाता पुलिस ने इस घटना के संबंध में अगले दिन एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। कलकत्ता उच्च न्यायालय ने 13 अगस्त को इस मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंप दी और इसके अगले दिन केंद्रीय एजेंसी ने जांच कोलकाता पुलिस से अपने हाथ में ले ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed