फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kolkata: Abhishek Banerjee arrives at police station for questioning in illegal hoarding case

कैमैक स्ट्रीट मामला: 'राजनीतिक साजिश के तहत दर्ज हुआ केस', साढ़े पांच घंटे चले पूछताछ पर बोले अभिषेक बनर्जी

Tue, 01 Sep 2026 03:28 PM IST
राहुल कुमार आईएएनएस, कोलकाता
आईएएनएस, कोलकाता Published by: राहुल कुमार Updated Tue, 01 Sep 2026 03:28 PM IST
सार

तृणमूल कांग्रेस महासचिव अभिषेक बनर्जी से कैमैक स्ट्रीट मामले में शेक्सपियर सरणी थाने में साढ़े पांच घंटे पूछताछ हुई। बाहर निकलने के बाद उन्होंने केस को राजनीतिक साजिश बताया। मामले में पुलिस ने टीएमसी कार्यकर्ताओं पर पुलिस से मारपीट और महिला अधिकारी की गरिमा को ठेस पहुंचाने की कोशिश का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Kolkata: Abhishek Banerjee arrives at police station for questioning in illegal hoarding case
सांसद अभिषेक बनर्जी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और डायमंड हार्बर से लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी मंगलवार को कोलकाता के मध्य क्षेत्र स्थित शेक्सपियर सरणी थाने पहुंचे। पूछताछ के बाद थाने से बाहर निकले अभिषेक ने अपने खिलाफ दर्ज मामले को राजनीतिक साजिश करार दिया।

विज्ञापन


अभिषेक बनर्जी जब पुलिस स्टेशन पहुंचे तो समर्थकों ने नारे लगाए। तृणमूल कांग्रेस के एक कार्यकर्ता ने मीडिया से कहा, 'जब तक हमारे जनरल सेक्रेटरी पुलिस स्टेशन के अंदर हैं, हम सभी वहीं जमा रहेंगे।' अभिषेक बनर्जी के पर्सनल असिस्टेंट सुमित रॉय को भी बुधवार दोपहर तक उसी पुलिस स्टेशन में पेश होना है।
विज्ञापन


पूछताछ के लिए नहीं पहुंचे डेरेक ओ'ब्रायन
पार्टी के राज्यसभा सदस्य डेरेक ओ'ब्रायन को सोमवार को इसी थाने में पेश होना था और इसी मामले में पूछताछ का सामना करना था, लेकिन वे पेश नहीं हुए। इसके बजाय उनके वकील ने कोलकाता पुलिस को एक पत्र भेजकर पेश होने के लिए सात दिन और मांगे। कोलकाता पुलिस ने उन्हें सात दिन देने से इनकार कर दिया और ओ'ब्रायन को दूसरा नोटिस भेजकर बुधवार दोपहर तक उसी पुलिस स्टेशन में पेश होने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला? 
27 अगस्त को कैमैक स्ट्रीट पर तनाव फैल गया, जब कोलकाता म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (केएमसी) के कर्मचारी पुलिसकर्मियों के साथ अभिषेक बनर्जी के ऑफिस में अवैध बिलबोर्ड हटाने पहुंचे। केएमसी कर्मचारियों और पुलिसकर्मियों को अभिषेक बनर्जी, ओ'ब्रायन और तृणमूल कांग्रेस के अन्य नेताओं के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं के कड़े विरोध का सामना करना पड़ा। पुलिस और पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई भी हुई।


क्या आरोप है? 
इस थाने में दर्ज तीन एफआईआर में शहर की पुलिस ने तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट करने और एक महिला पुलिस अधिकारी की गरिमा को ठेस पहुंचाने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। दर्ज की गई तीन एफआईआर में से दो में बनर्जी, ओ'ब्रायन और तृणमूल कांग्रेस के अन्य नेताओं का नाम शामिल है। पुलिस ने इस मामले में अब तक 14 लोगों को गिरफ्तार किया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed