{"_id":"5fb46ed68ebc3ec5ef031767","slug":"kochi-metro-has-decided-to-permit-the-commuters-to-carry-their-cycles-inside-the-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोच्चि मेट्रो का बड़ा फैसला, यात्रियों को साइकिल ले जाने की दी अनुमति","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोच्चि मेट्रो का बड़ा फैसला, यात्रियों को साइकिल ले जाने की दी अनुमति
Wed, 18 Nov 2020 07:15 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 18 Nov 2020 07:15 AM IST
विज्ञापन
कोच्चि मेट्रो
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोच्चि के रहने वालों के लिए खुशखबरी है। कोच्चि में साइकिल का उपयोग काफी होता है साथ ही इसका इस्तेमाल करने वाले भी बढ़े हैं। इसी को देखते हुए कोच्चि मेट्रो ने शहर भर में मेट्रो के अंदर अपनी साइकिल को मुफ्त में ले जाने की अनुमति देने का फैसला किया है।
विज्ञापन
कोच्चि मेट्रों के अधिकारियों के मुताबिक अभी चुनिंदा स्टेशनों पर साइकिल ले जाने की सुविधा मिलेगी । कोच्चि मेट्रो शुरू में चांगमपुझा पार्क, पलारीवट्टोम, टाउन हॉल, एर्नाकुलम दक्षिण, महाराजा कॉलेज और एलामकुलम मेट्रो स्टेशनों सहित छह स्टेशनों से साइकिल के प्रवेश की अनुमति देगा।
विज्ञापन
वर्तमान में प्रवेश और निकास इन छह स्टेशनों तक सीमित रहेगा। कोच्चि मेट्रो यात्री आदगे भी इस पर विचार करेगी और अगर भारी मांग होती है तो सेवा को सभी स्टेशनों तक बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
कोच्चि मेट्रो के एमडी, अतिरिक्त मुख्य सचिव अलकेश कुमार शर्मा ने कहा कि हमने गैर-मोटर चालित मोड के साथ एंड-टू-एंड कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने और स्वस्थ जीवन शैली को प्रोत्साहित करने के लिए मेट्रो के अंदर साइकिल की अनुमति दी है। लोग फिटनेस और व्यायाम के महत्व को भी भली भांति जानते हैं।