{"_id":"6415e76abbe2653e3d052194","slug":"kochi-mayor-m-anil-kumar-says-corporation-will-challenge-the-ngt-order-2023-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kerala: कोच्चि वेस्ट प्लांट में लगी आग को लेकर एनजीटी ने लगाया जुर्माना, मेयर बोले- आदेश को देंगे चुनौती","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Kerala: कोच्चि वेस्ट प्लांट में लगी आग को लेकर एनजीटी ने लगाया जुर्माना, मेयर बोले- आदेश को देंगे चुनौती
Sat, 18 Mar 2023 10:02 PM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 18 Mar 2023 10:02 PM IST
सार
मेयर ने कहा कि मामले की जांच होने दें। गलत काम करने वाले, यदि कोई हैं, तो स्वाभाविक रूप से पता चल जाएगा। ब्रह्मपुरम में आग बुझाने का पूरा खर्च निगम ने उठाया।
विज्ञापन
Kochi Mayor, M Anil Kumar
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोच्चि के ब्रह्मपुरम अपशिष्ट संयंत्र में आग को लेकर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने पर्यावरण मुआवजे के रूप में कोच्चि कॉरपोरेशन को 100 करोड़ रुपये का भुगतान करने का आदेश दिया था। जिसको लेकर अब मेयर का बयान सामने आया है। कोच्चि के मेयर एम अनिल कुमार ने कहा कि एनजीटी ने बिना मुआवजा तय किए जुर्माना अदा करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
आगे उन्होंने कहा कि एनजीटी के आदेश को कोच्चि कॉरपोरेशन चुनौती देगी। कानूनी विशेषज्ञों के परामर्श से अपील दायर की जाएगी। हम सभी संभावित कानूनी रास्ते देखेंगे। साथ ही मेयर एम अनिल ने कहा कि पिछली नगरपालिका परिषदों को जवाब देना चाहिए कि उन्होंने अपशिष्ट संयंत्र में एक रुपये का रखरखाव क्यों नहीं किया, समस्या इसलिए हुई क्योंकि पिछली नगरपालिका परिषदों ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों की अनदेखी की।
विज्ञापन
साथ ही मेयर ने कहा कि मामले की जांच होने दें। गलत काम करने वाले, यदि कोई हैं, तो स्वाभाविक रूप से पता चल जाएगा। ब्रह्मपुरम में आग बुझाने का पूरा खर्च निगम ने उठाया। राशि आने वाले दिनों में बताई जाएगी। इससे पहले न्यायाधिकरण ने कोच्चि निगम को एक महीने के भीतर राशि का भुगतान करने का आदेश दिया। ट्रिब्यूनल ने हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की है। इसमें कहा गया है कि एनजीटी मूक दर्शक नहीं है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य आपातकाल घोषित करे सरकार
इससे पहले केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता वी डी सतीशन ने राज्य सरकार से कोच्चि में ब्रह्मपुरम अपशिष्ट संयंत्र के आसपास के क्षेत्रों में स्वास्थ्य आपातकाल घोषित करने का आग्रह किया था। साथ ही उन्होंने दावा किया था कि कचरे के टीले की आग से जहरीले धुएं ने लोगों के लिए गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं पैदा की हैं, उसके आसपास के लिए लोगों के लिए रहना मुश्किल हो गया है। सतीशन ने कहा कि क्षेत्र में तत्काल स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया जाना चाहिए और वहां वायु प्रदूषण के स्तर का परीक्षण करने के बाद पर्याप्त उपचार उपाय किए जाने चाहिए।