भारतीय जनता पार्टी का हाथ थामने वाले हैं सुपरस्टार रजनीकांत! पढ़ें, इनसाइड स्टोरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुपरस्टार रजनीकांत के राजनीति में आने और बीजेपी को ज्वाइन करने पर लगातार अटकलें बनी हुई हैं। ये लगातार उम्मीद की जा रही है कि रजनीकांत एक बड़े नेता के रूप में तमिलनाडु के लिए उभर सकते हैं। अंग्रेजी चैनल टाइम्स नाउ का दावा है कि उन्हें बीजेपी के आंतरिक सूत्रों से ये खबर मिली है कि रजनीकांत जल्द ही उनकी पार्टी ज्वाइन करने वाले हैं।
भाजपा लंबे समय से उन्हें पार्टी में शामिल करने पर जोर दे रही है। इससे पार्टी को दक्षिण के बड़े राज्य तमिलनाडु में पैर जमाने में बड़ी मदद मिलेगी। पिछले कुछ समय से बीजेपी के कई बड़े नेता उनसे लगातार मिल रहे हैं। हालांकि, अभी तक इसकी कोई ओपचारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि बीजेपी ने उन्हें आखिरी फैसला लेने की बात कही है।
वरिष्ठ पत्रकार आर राजगोपालन ने भी रजनीकांत के इस कदम को सही समय पर लिया गया फैसला बताया है। हालांकि, राजनीति में आने पर एक रजनीकांत ने फिर साफ किया है कि उन्होंने अपना पक्ष एक दिन पहले ही साफ कर दिया था।
Rajinikanth chose right time of coming in to politics, says R Rajagopalan, Senior Journalist #VoteForThalaivar
— TIMES NOW (@TimesNow) May 17, 2017
इससे पहले चेन्नई में उन्होंने अपने प्रशंसकों को संबोधित करते हुए कहा 21 साल पहले राजनीतिक गठबंधन का समर्थन करते हुए मैंने गलती की थी। ये एक राजनीतिक दुर्घटना थी। उन्होंने आगे कहा कि अगर मैं राजनीति में शामिल होता हूं तो गलत लोगों को खुद से जुड़ने का मौका नहीं दूंगा। मैं उन्हें खुद से दूर रखूंगा।
#WATCH Actor Rajinikanth addresses his fans in Chennai https://t.co/r4XwzLP5kM
— ANI (@ANI_news) May 15, 2017
रजनीकांत आखिरी बार अपने फैंस से शिवाजी की रिलीज के वक्त आठ साल पहले मिले थे। उनके एक फैन क्लब के अनुसार, 'हर सप्ताह रजनीकांत अपने फैंस के साथ तस्वीरें खिंचवाते थे। वो किसी मेले की तरह होता था।' बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की मौत और फिर एआईएडीएमके में उठे विवाद के बाद तमिलनाडु की राजनीति में लगातार उथल-पुथल मची हुई है। ऐसे में रजनीकांत से बड़ा चेहरा यहां कोई नहीं हो सकता।