{"_id":"591ab8664f1c1bcc3bf237c9","slug":"after-aishwarya-rai-and-deepika-padukone-rajnikanth-to-romance-with-huma-qureshi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्दे पर 36 साल छोटी हीरोइन के साथ रोमांस करेंगे रजनीकांत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पर्दे पर 36 साल छोटी हीरोइन के साथ रोमांस करेंगे रजनीकांत
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
Updated Wed, 17 May 2017 01:42 PM IST
विज्ञापन
रजनीकांत
सुपरस्टार रजनीकांत जल्द ही फिल्म नई फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। सूत्रों की मानें तो इस फिल्म में वो बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- 8 सालों बाद फैंस से मिले रजनीकांत, कहा - ' आपकी उम्मीदों पर खरा उतरूंगा'
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'फिल्म के डायरेक्टर ऐसी हीरोइन की तलाश में थे जो स्ट्रॉन्ग दिखती हो। इसके लिए हुमा को चुना गया। फिल्म की शूटिंग 25 मई से शुरू हो जाएगी। हुमा इसके लिए काफी उत्सुक हैं।'
विज्ञापन
फिल्म को रजनीकांत के दामाद और एक्टर धनुष प्रोड्यूस कर रहे हैं। इससे पहले रजनीकांत ऐश्वर्या राय, सोनाक्षी सिन्हा, दीपिका पादुकोण और राधिका आप्टे के साथ रोमांस करते नजर आ चुके हैं। इसके अलावा रजनी जल्द ही अक्षय कुमार के साथ '2.0' में भी नजर आएंगे।
बता दें कि सोमवार को चेन्नई में रजनीकांत फैंस से रूबरू हुए थे। यहां उन्होंने अपने फैंस के साथ तस्वीरें खिंचावाईं।