फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   know why south superstar Rajinikanth would join bjp and will be part of Tamil Nadu politics

भारतीय जनता पार्टी का हाथ थामने वाले हैं सुपरस्टार रजनीकांत! पढ़ें, इनसाइड स्टोरी

Wed, 17 May 2017 03:08 PM IST
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार Updated Wed, 17 May 2017 03:08 PM IST
विज्ञापन
know why south superstar Rajinikanth would join bjp and will be part of Tamil Nadu politics
साउथ सुपरस्टार रजनीकांत

सुपरस्टार रजनीकांत के राजनीति में आने और बीजेपी को ज्वाइन करने पर लगातार अटकलें बनी हुई हैं। ये लगातार उम्मीद की जा रही है कि रजनीकांत एक बड़े नेता के रूप में तमिलनाडु के लिए उभर सकते हैं। अंग्रेजी चैनल टाइम्स नाउ का दावा है कि उन्हें बीजेपी के आंतरिक सूत्रों से ये खबर मिली है कि रजनीकांत जल्द ही उनकी पार्टी ज्वाइन करने वाले हैं। 

विज्ञापन


भाजपा लंबे समय से उन्हें पार्टी में शामिल करने पर जोर दे रही है। इससे पार्टी को दक्षिण के बड़े राज्य तमिलनाडु में पैर जमाने में बड़ी मदद मिलेगी। पिछले कुछ समय से बीजेपी के कई बड़े नेता उनसे लगातार मिल रहे हैं। हालांकि, अभी तक इसकी कोई ओपचारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि बीजेपी ने उन्हें आखिरी फैसला लेने की बात कही है।
विज्ञापन


वरिष्ठ पत्रकार आर राजगोपालन ने भी रजनीकांत के इस कदम को सही समय पर लिया गया फैसला बताया है। हालांकि, राजनीति में आने पर एक रजनीकांत ने फिर साफ किया है कि उन्होंने अपना पक्ष एक दिन पहले ही साफ कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इससे पहले चेन्नई में उन्होंने अपने प्रशंसकों को संबोधित करते हुए कहा 21 साल पहले राजनीतिक गठबंधन का समर्थन करते हुए मैंने गलती की थी। ये एक राजनीतिक दुर्घटना थी। उन्होंने आगे कहा कि अगर मैं राजनीति में शामिल होता हूं तो गलत लोगों को खुद से जुड़ने का मौका नहीं दूंगा। मैं उन्हें खुद से दूर रखूंगा। 
 


रजनीकांत आखिरी बार अपने फैंस से शिवाजी की रिलीज के वक्त आठ साल पहले मिले थे। उनके एक फैन क्लब के अनुसार, 'हर सप्ताह रजनीकांत अपने फैंस के साथ तस्वीरें खिंचवाते थे। वो किसी मेले की तरह होता था।' बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की मौत और फिर एआईएडीएमके में उठे विवाद के बाद तमिलनाडु की राजनीति में लगातार उथल-पुथल मची हुई है। ऐसे में रजनीकांत से बड़ा चेहरा यहां कोई नहीं हो सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed