{"_id":"5923e42b4f1c1bdd32535e3c","slug":"know-why-family-is-refusing-to-the-death-of-mountaineer-ravi-kumar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पर्वतारोही रवि की मौत का परिवार वाले क्यों कर रहे खंडन, ये है मुख्य वजह","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पर्वतारोही रवि की मौत का परिवार वाले क्यों कर रहे खंडन, ये है मुख्य वजह
Amarujala.com, Presented by: विकास जांगड़ा
Updated Tue, 23 May 2017 01:00 PM IST
विज्ञापन
पर्वतारोही रवि कुमार (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया के सबसे ऊंचे शिखर माउंट एवरेस्ट को फतह करने के बाद लौट रहे भारतीय पर्वतारोही रवि कुमार की 200 मीटर की ऊंचाई से गिर कर मौत हो गई है। नेपाल के पर्यटन विभाग के महानिदेशक दिनेश भट्टाराई ने सोमवार को बताया कि रवि का शव 36 घंटों की सघन तलाशी के बाद बचाव दल द्वारा देखा गया है लेकिन इसे तुरंत निकालना संभव नहीं हो सका है।
इधर, रवि की मौत की खबर का परिवार वालों ने खंडन किया है। रवि के बड़े भाई मनोज का कहना है कि उनकी लगातार पर्वतारोही कंपनी अरुण ट्रैक्स और नेपाली दूतावास से बात हो रही है। कंपनी लगातार अपने बयान बदल रही है। अभी तक कोई फोटो नहीं भेजा गया और न ही कोई पुख्ता जानकारी दी जा रही है। मनोज ने बताया कि कंपनी उनसे रेस्क्यू आपरेशन के लिए 35 लाख रुपये की डिमांड कर रही है।
गौरतलब है कि सर्वोच्च शिखर से वापसी के दौरान रवि कुमार के लापता होने की सूचना रविवार को आई थी। भट्टाराई के मुताबिक यूपी के मुरादाबाद के रहने वाले 27 वर्षीय रवि कुमार शनिवार को दोपहर 1.28 बजे 8,848 मीटर ऊंचाई पर एवरेस्ट के शिखर पर पहुंचे थे।
विज्ञापन
दल के साथ वापस लौटने के दौरान बालकनी इलाके में अंतिम विश्राम स्थल के समीप साथियों से उनका संपर्क टूट गया था। उन्होंने कहा कि माउंट एवरेस्ट में नियुक्त हमारे संपर्क अधिकारी ने रवि कुमार के मौत की पुष्टि कर दी है। कुमार के साथ यह हादसा शिखर से वापसी के दौरान 8200 मीटर की ऊंचाई पर स्थित बालकनी इलाके में हुआ। वे करीब 150 से 200 मीटर की ऊंचाई से गिर गए थे। अभियान और अरुण ट्रेक्स के प्रबंध निदेशक चौंग शेरपा ने बताया कि रवि के शव को तुरंत हासिल करना फिलहाल संभव नहीं है।

उल्लेखनीय है कि रवि के पर्वतारोही गाइड लाकपा वोंग्या शेरपा भी अधिक ठंड की वजह से रविवार को शिविर-4 में बेहोश पाए गए थे। बताया जाता है कि शिखर से उतरने के दौरान रवि कुमार और उनके गाइड दोनों बिछड़ गए थे। लापता होने के बाद से ही रवि को तलाश किया जा रहा था।
नेपाल माउंटेनियरिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष एंग शेरिंग शेरपा ने सोमवार को सुबह कहा था कि रवि कुमार के जीवित होने की संभावना अब बेहद कम है क्योंकि विपरीत मौसमी परिस्थितियों में उनके लापता होने के बाद से 24 घंटे से ज्यादा समय बीत चुका है।
तीन और पर्वतारोहियों की मौत
काठमांडू। माउंट एवरेस्ट के अलग-अलग इलाकों में रविवार को तीन पर्वतारोहियों की मौत हो गई। उत्तरी नेपाल में पर्वतारोहण अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि 54 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई फ्रांसेस्को एनरिको मर्चेटी एवरेस्ट के तिब्बती इलाके जबकि 48 वर्षीय स्लोवाकियाई ब्लादिमीर स्ट्रबा बालकनी इलाके में मृत पाए गए। वहीं अमेरिकी सिटिजन रोनाल्ड इयरवुड की मौत एवरेस्ट पर चढ़ाई के दौरान 27 हजार 500 फीट की ऊंचाई पर हुई।
इस सत्र में पांच पर्वतारोही गंवा चुके हैं जान
इस पर्वतारोहण सत्र के दौरान माउंट एवरेस्ट पर पांच पर्वतारोहियों की मौत हो चुकी है। दुनिया की खतरनाक चोटियों में शुमार माउंट एवरेस्ट पर वर्ष 1953 से लेकर अब तक लगभग 300 लोगों की मौत हो चुकी है। एक अनुमान के मुताबिक 200 से अधिक शव एवरेस्ट के विभिन्न इलाकों में अभी भी बिखरे पड़े हैं जिन्हें बरामद नहीं किया जा सका है। नेपाल सरकार ने इस महीने के अंत में खत्म हो रहे मौजूदा पर्वतारोहण सत्र के लिए 371 पर्वतारोहियों को माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने की इजाजत दी है।