फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   know Which political party has the number of seats in Jammu and Kashmir Assembly

जानिए, जम्मू-कश्मीर विधानसभा में क्या है दलों की स्थिति, किसके पास हैं कितनी सीटें

Tue, 19 Jun 2018 04:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 19 Jun 2018 04:15 PM IST
विज्ञापन
know Which political party has the number of seats in Jammu and Kashmir Assembly

भारतीय जनता पार्टी ने जम्मू-कश्मीर में महबूबा सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया है। पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के साथ हुई कोर ग्रुप की बैठक के बाद ये निर्णय लिया गया है। उल्लेखनीय है कि 2014 के अंत में यहां चुनाव हुए थे, जिसमें पीडीपी के 28 विधायक और भाजपा के 25 विधायकों ने जीत हासिल की थी। दोनों दलों ने गठबंधन कर सरकार बनाई थी। पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती मुख्यमंत्री बनी थीं। अब जब भाजपा ने पीडीपी से समर्थन वापस ले लिया है तो जानते हैं कि राज्य विधानसभा में दलों की क्या स्थिति है...

विज्ञापन


बता दें कि जम्मू-कश्मीर विधानसभा में कुल सीटों की संख्या- 89 है। सरकार बनाने के लिए किसी भी दल को 44 सीटों का बहुमत चाहिए। मौजूदा समय में पीडीपी के पास 28 और भाजपा के खाते में 25 सीटें हैं। वहीं विपक्ष की बात करें तो नेशनल कॉन्फ्रेंस के पास 15 सीटें, कांग्रेस- 12 और अन्य के खाते में 9 सीटें हैं।
विज्ञापन


इससे पहले, भाजपा की बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में पार्टी महासचिव राम माधव ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के ताजा हालात पर चर्चा हुई उसके बाद पार्टी ने यह फैसला लिया। राम माधव ने कहा कि ताजा हालात के बाद गठबंधन में काम करना पार्टी के लिए मुश्किल हो गया था। बता दें कि बैठक से पहले अमित शाह ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ मुलाकात की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed