फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   know the reality of ghost living on a tree in amirgarh, Gujrat

गुजरात के अमीरगढ़ में पेड़ पर रहने वाली 'चुड़ैल' से फैली थी दहशत, हकीकत निकली कुछ और

Wed, 17 Oct 2018 12:07 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Updated Wed, 17 Oct 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
know the reality of ghost living on a tree in amirgarh, Gujrat

गुजरात में बनासकांठा जिले के अमीरगढ़ कस्बे में लोगों ने करीब एक सप्ताह पहले पेड़ पर कोई महिला देखी। इसके बाद पेड़ पर चुड़ैल होने की चर्चा जंगल में आग की तरह पूरे कस्बे में फैल गई। 

विज्ञापन


घटना के बाद अफवाहें फैलने लगीं कि गुजरात-राजस्थान बॉर्डर पर अमीरगढ़ चेकपोस्ट के पास गोटा गांव के नजदीकी जंगलों में एक लड़की भटक रही थी। लोगों ने इसे भूतिया बताते हुए अलग-अलग किस्से सुनाने शुरू कर दिए। कुछ लोगों ने कहा कि उन्होंने पेड़ पर किसी लड़की को देखा है, जो डरावनी आवाजें निकाल रही थी। 

विज्ञापन

पुलिस वालों ने भी कही लड़की को देखने की बात

डरे हुए निवासियों ने यह बात अमीरगढ़ चेकपोस्ट पर पुलिस वालों को बताई। पहले तो पुलिस ने इसे अंधविश्वास का मामला समझा, लेकिन मामला तब गंभीर हो गया जब कुछ पुलिस वालों ने भी पेड़ पर किसी लड़की को देखने की बात कही। उसे या तो पेड़ की शाखा पर लेटे देखा गया या फिर शाखाओं पर हिलते-डुलते, जैसे कि वह पेड़ ही उसका घर हो। 

इसी दौरान पुलिस शिकारवेरी गांव से लापता हुए 18 वर्षीय युवती को भी तलाश कर रही थी। यह युवती 11 अक्टूबर को लापता हो गई थी। एक स्थानीय निवासी ने सुझाया कि पेड़ पर मौजूद लड़की शायद वही हो जिसे पुलिस तलाश रही है। इस बात की तहकीकात करने पुलिस घने जंगल में गई। 

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि 'हमने उसे पेड़ की एक मोटी डाल पर लेटे हुए पाया। जब हमने उस पर टॉर्च से रोशनी की तो वह सिकुड़ सी गई। हमने उसे आश्वासन दिया कि यदि वह पेड़ से उतर आती है तो हम उसकी समस्याएं हल करेंगे। काफी समझाने के बाद वह नीचे उतरी।' अमीरगढ़ पुलिस स्टेशन के पीएसआई बीआर सिंह ने बताया कि पुलिस को जब लड़की मिली तो वह रो रही थी, बाद में उसे उसके भाई के सुपुर्द कर दिया गया। 

युवती के एक रिश्तेदार केशव भगोरा ने बताया कि वह किसी मानसिक बीमारी से पीड़ित है। बीमारी के चलते वह पहले भी कई बार घर छोड़कर जा चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed