फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Know all about Electronic Voting Machine or EVM

पहली बार देश के इस राज्य में हुआ था ईवीएम का इस्तेमाल, बेहद दिलचस्प है इसकी कहानी

Sun, 26 May 2019 01:35 PM IST
Shilpa Thakur न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Sun, 26 May 2019 01:35 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Know all about Electronic Voting Machine or EVM
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : File Photo

भारत में ईवीएम यानी इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन को लेकर जितना विवाद हाल ही में हुआ है, उतना शायद ही पहले कभी हुआ हो। लेकिन क्या आप इसके इतिहास के बारे में जानते हैं? ईवीएम का अाविष्कार साल 1980 में एम बी हनीफा द्वारा किया गया था। उन्होंने इसका पंजीकरण 15 अक्तूबर 1980 को कराया। 

loader

भारत में ईवीएम यानी इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन को लेकर जितना विवाद हाल ही में हुआ है, उतना शायद ही पहले कभी हुआ हो। लेकिन क्या आप इसके इतिहास के बारे में जानते हैं? ईवीएम का अाविष्कार साल 1980 में एम बी हनीफा द्वारा किया गया था। उन्होंने इसका पंजीकरण 15 अक्तूबर 1980 को कराया। 

कहां जनता ने देखा पहली बार?

तमिलनाडु के छह शहरों में आयोजित होने वाली सरकारी प्रदर्शनी में जनता ने ईवीएम को पहली बार देखा था। फिर चुनाव आयोग ने इसे इस्तेमाल करने का विचार किया। जिसके बाद इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड की सहायता से इसे बानने की प्रक्रिया शुरू हुई।

पहली बार कहां हुआ इस्तेमाल?

देश में ईवीएम का पहली बार इस्तेमाल साल 1982 के मई महीने में हुआ था। तब केरल के परावुर विधानसभा के 50 मतदान केंद्रों पर इसका इस्तेमाल किया गया था। हालांकि तब भी एक उम्मीदवार ने चुनावों में अपनी हार का कारण ईवीएम को बताया था।

वो उम्मीदवार ए.सी.जोस थे। उन्होंने ईवीएम से चुनाव और परिणाम को कोर्ट में चुनौती दी थी। जिसके बाद कोर्ट ने भी दोबारा चुनाव का आदेश दिया, हालांकि कोर्ट ने मशीन में गड़बड़ी की आशंका नहीं जताई थी।

प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : File Photo
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed