फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कीकी चैलैंज के अलावा ये खतरनाक चैलेंज भी हो चुके हैं सोशल मीडिया पर वायरल

Tue, 31 Jul 2018 01:20 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 31 Jul 2018 01:20 PM IST
विज्ञापन
Know about the dangerous social media viral challenges

सोशल मीडिया के जितने फायदे हैं उतने ही नुकसान भी हैं। इसके जरिए हम अपने विचार दुनिया के सामने रख सकते हैं। साथ ही अपने दोस्तों से भी जुड़े रहते हैं। लेकिन अगर अफवाह की बात की जाए तो वह भी सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से फैलती है। आजकल सोशल मीडिया पर कीकी चैलेंज वायरल हो रहा है। जिसके चलते दुनिया में कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं बहुत से लोग घायल भी हुए हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर इससे पहले भी बहुत से खतरनाक चैलेंज वायरल हो चुके हैं जिन्होंने बहुत से लोगों की जान ली है। जिनका बच्चे से लेकर बड़े सभी तरह के लोग शिकार हुए हैं। चलिए आपको बताते हैं ऐसे ही कुछ खतरनाक सोशल मीडिया चैलेंजों के बारे में-

कीकी चैलेंज

Know about the dangerous social media viral challenges

इस वक्त कीकी चैलेंज सोशल मीडिया पर वायरल है। न केवल आम लोग बल्कि सेलेब्रिटी तक इस चैलेंज को पूरा करने की होड़ में लगे हैं। इस चैलेंज में कनाडा के रैपर ड्रैग का गाना इन माय फीलिंग चलता है। जिसे अभी तक यूट्यूब पर 8.2 करोड़ लोग देख चुके हैं। इस चैलेंज को बड़े और बच्चे सभी कर रहे हैं।

इसमें एक व्यक्ति को गाड़ी चलाते हुए वीडियो बनानी होती है जबकि एक अन्य व्यक्ति गाड़ी का दरवाजा खोल बाहर खड़ा होता है। चलती गाड़ी की ओर देखते हुए उसे नाचना होता है और आखिर में गाड़ी के अंदर कूदकर बैठना होता है। तभी इस चैलेंज को पूरा माना जाता है। गाने के बोल हैं कीकी.. डू यू लव मी। इस चौलेंज को पूरा करने के दौरान बहुत से लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। साथ ही कई लोग तो घायल भी हुए हैं। इस चैलेंज को न करने के लिए भारत, स्पेन, अमेरिका, यूएई सहित कई देशों की पुलिस लोगों को सतर्क कर रही है।   

जूम चैलेंज डांस

Know about the dangerous social media viral challenges

इस वक्त कीकी चैलेंज के साथ ही जूम चैलेंज डांस भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस चैलेंज का बुखार बच्चों के बीच चढ़ा है। अभी तक इस चैलेंज से कई बच्चे घायल हो चुके हैं। इससे जुड़े कई वीडियो फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर और यूट्यूब पर वायरल हो रहे हैं। इन वीडियोज में बच्चे पहले तो एक हिप हॉप गाने पर नाचते हैं और फिर पलक झपकते ही स्क्रीन से गायब हो जाते हैं।

असल में उनके पैरों को जोर से पकड़कर कोई खींचता है जो वीडियो में दिखाई नहीं देता। तेजी से खींचने के कारण अभी तक कई बच्चों को सिर में गंभीर चोट लगी है। यह चैलेंज लिल याचटी औक मिक्की के गाने पर किया जा रहा है। इस गाने के बोल हैं, ट्रैपिंग आउट द बैक स्ट्रीट्स रनिंग। इस गाने में जैसे ही जूम शब्द आता है तभी वीडियो में दिख रहा व्यक्ति गायब हो जाता है। पहले तो इस चैलेंज को केवल बच्चे ही कर रहे थे लेकिन अब बड़े भी कर रहे हैं। यहां तक कि लोग अपने पालतू जानवरों को भी इसमें शामिल कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कंडोम चैलेंज

Know about the dangerous social media viral challenges

इस चैलेंज की शुरुआत अमेरिका और ब्रिटेन से हुई थी। लेकिन ये धीरे धीरे दुनिया के बाकी देशों के युवाओं को भी आकर्षित करने लगा। इससे जुड़े वीडियो भी सोशल मीडिया पर ही फैले। इस चैलेंज को एक तरह का पागलपन कहा जाना कोई गलत बात नहीं होगी। लेकिन युवाओं को समझा पाना बहुत मुश्किल है। इस चैलेंज में व्यक्ति को नाक के एक छेद से कंडोम को ऊपर की ओर खींचना होता है और फिर कंडोम को अपने मुंह से बाहर निकालना होता है। इस खतरनाक चैलेंज से बहुत से लोगों को जान गंवानी पड़ी। ऐसा करने से कंडोम सांस की नली और फेंफड़ों में फंस जाने का खतरा बढ़ जाता है।

विज्ञापन

ब्लू वेल चैलेंज

Know about the dangerous social media viral challenges

सोशल मीडिया पर वायरल हुए चैलेंज में से एक है ब्लू वेल चैलेंज। इसकी शुरुआत हुई थी रूस से। इसके क्रिएटर खुद लोगों को ढूंढते हैं और खेलने के लिए बोलते हैं। इस गेम को न तो डाउनलोड किया जा सकता है और न ही इसका कोई ऐप है। इसमें ऑनलाइन एडमिनिस्ट्रेटर खेलने वाले को 50 दिनों का चैलेंज देता है। हर टास्क पूरा करने के बाद उसे साबित करने के लिए खेलने वाले को एक तस्वीर भेजनी होती है। शुरुआत में यह ज्यादा खतरनाक नहीं होता लेकिन धीरे धीरे खतरनाक होता जाता है और प्लेयर खुद को नुकसान पहुंचाने लगता है।

इसमें प्लेयर को समाज से दूर रहने के अलावा, रात को खेलना होता है, दोस्त से बातचीत बंद करनी पड़ती है, खुद का हाथ ब्लेड से काटना होता और आखिरी लेवल में सुसाइड करना होता है। इस गेम का शिकार दुनिया भर में बहुत से लोग हुए हैं। खास तौर पर बच्चे। कई लोगों ने इसे खेलने के दौरान खुद को नुकसान पहुंचाया है तो कई ने सुसाइड भी किया है। इस चैलेंज से लोगों को बचाने के लिए पुलिस ने भी काफी प्रयास किए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed