{"_id":"5f99b5a59836f30dcf4ffa8d","slug":"know-about-new-bjp-national-president-of-mahila-morcha-vanathi-srinivasan","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानिए कौन हैं भाजपा महिला मोर्चा की नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष वानती श्रीनिवासन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
जानिए कौन हैं भाजपा महिला मोर्चा की नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष वानती श्रीनिवासन
Wed, 28 Oct 2020 11:55 PM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 28 Oct 2020 11:55 PM IST
विज्ञापन
भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानती श्रीनिवासन
- फोटो : twitter
वानती श्रीनिवासन को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा का अध्यक्ष चुना गया है। तमिलनाडु में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं इस वजह से उनका अध्यक्ष चुना जाना काफी मायने रखता है।
विज्ञापन
वानती श्रीनिवासन 50 वर्ष की हैं और वह तमिलनाडु के कोयंबटूर की रहने वाली हैं। उनके पति श्रीनिवासन जाने माने वकील हैं, जो मद्रास हाई कोर्ट में कार्यरत हैं। श्रीनिवासन अटल सरकार में नेशनल यूथ कमीशन के मेंबर थे।
विज्ञापन
वानती श्रीनिवासन भी पेशे से वकील हैं। राजनीति से उनका पहले से गहरा नाता रहा है। वानती 1987 में वह तमिलनाडु में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की प्रदेश संयुक्त सचिव रहीं। इसके बाद संघ से जुड़ाव हुआ और एबीवीपी में शामिल हुई। उसके बाद भाजपा के जरिए राजनीति में कदम रखा। अब वानती श्रीनिवासन को भाजपा महिला मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है।
विज्ञापन