फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   know about munna bajrangi past and future plans

इन वजहों से मुन्ना बजरंगी बन गया सबसे बड़ा डॉन, फिर भी एक ख्वाहिश रह गई अधूरी 

Tue, 10 Jul 2018 05:38 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बागपत 
ब्यूरो, अमर उजाला, बागपत  Updated Tue, 10 Jul 2018 05:38 AM IST
विज्ञापन
know about munna bajrangi past and future plans

प्रेम प्रकाश उर्फ मुन्ना बजरंगी की हत्या के साथ ही उसकी सियासी उड़ान की ख्वाहिश अधूरी रह गई। जौनपुर में अपना दल से वह राजनीति में सक्रिय हुआ। अपना दल के टिकट पर विधान सभा चुनाव भी लड़ा था। यहीं से दोस्ती और दुश्मनी के तमाम किस्से भी सबकी जुबान पर हैं। डॉन की पत्नी सीमा ने कहा कि आम लोगों के बीच बढ़ते राजनीतिक वजूद के कारण विरोधी घबराने लगे, इस वजह से हत्या की साजिश रच दी। 

विज्ञापन


मुन्ना बजरंगी का जन्म जौनपुर जिले के पूरादयाल गांव में हुआ। पिता की ख्वाहिश बड़ा आदमी बनाने की थी, लेकिन अपराध की पगडंडी पर फर्राटा भरने वाला बजरंगी बन गया सबसे बड़ा डॉन। सैकड़ों दुश्मन भी बन गए। जान बचाने और खुद की छवि सुधारने के लिए कई बार सियासी लबादा भी पहने की पुरजोर कोशिश की। 
विज्ञापन


बजरंगी के आका मुख्तार अंसारी ने अपराध की दुनिया से राजनीति में कदम 1996 में ही रख लिया था। इसकी की तर्ज पर बजरंगी भी पिछले कई सालों से राजनीति में आने की ख्वाहिश पाले हुए था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बजरंगी ने लोकसभा चुनाव में गाजीपुर लोकसभा सीट पर अपना एक डमी उम्मीदवार खड़ा करने की तैयारी की थी। इसके अलावा गाजीपुर से एक महिला को भाजपा का टिकट दिलवाने की कोशिश कर रहा था। 

मुन्ना बजरंगी ने कांग्रेस से नजदीकियां भी बढ़ाई, लेकिन बात नहीं बनीं। मुन्ना बजरंगी के अधिवक्ता विकास श्रीवास्तव ने बताया कि अपना दल के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ चुका हैं। वह सबसे ज्यादा नजदीक अपना दल के ही थे। 


बजरंगी की पत्नी सीमा ने यह भी कहा कि बढ़ते राजनीतिक दखल से विरोधी परेशान हो गए थे। यही वजह है कि साजिश रची गई और उनकी हत्या कर दी। लोगों के बीच छवि सुधर रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed