फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Knock in the temple after the mosque: Didi reached the door of Lord Laxminarayan with the wish of victory

मस्जिद के बाद दीदी की मंदिर में दस्तक: गैर बंगालियों के बीच कहा- हिंदुस्तान को तालिबान नहीं बनने देंगे

Thu, 16 Sep 2021 07:22 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 16 Sep 2021 07:22 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल की सीएम व भवानीपुर से उपचुनाव लड़ रहीं ममता बनर्जी गुरुवार को चुनाव क्षेत्र स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर पहुंचीं।
 

विज्ञापन
Knock in the temple after the mosque: Didi reached the door of Lord Laxminarayan with the wish of victory
भवानीपुर के लक्ष्मीनारायण मंदिर में पूजा करतीं ममता बनर्जी - फोटो : ani

विस्तार

पश्चिम बंगाल की भवानीपुर सीट उपचुनाव वाली तीन सीटों में सबसे आकर्षक बनी हुई है। यहां सीएम ममता बनर्जी व भाजपा प्रत्याशी प्रियंका टिबरेवाल के बीच मुकाबला है। प्रचार में जुटीं ममता बनर्जी ने गुरुवार को क्षेत्र के लक्ष्मीनारायण मंदिर जाकर बहुसंख्यक वोटरों को साधने का प्रयास किया। इससे पूर्व वह क्षेत्र की सोला आना मस्जिद जाकर दुआ कर चुकी हैं।

विज्ञापन


उधर, भाजपा प्रत्याशी टिबरेवाल भी घर-घर दस्तक दे रही हैं। ममता बनर्जी ने लक्ष्मीनारायण मंदिर में प्रार्थना की और भगवान के समक्ष प्रार्थना की। इस दौरान उनके साथ तृणमूल नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे। मंदिर में पूजा के दौरान ममता बनर्जी ने शीश नवाने के बाद प्रसाद भी चढ़ाया।
विज्ञापन

 

बंगाल करेगा हिंदुस्तान की रक्षा
ममता बनर्जी ने अपने प्रचार अभियान के दौरान गैर बंगाली लोगों के साथ चर्चा में कहा कि बंगाल हिंदुस्तान की रक्षा करेगा और वह इसे पाकिस्तान या तालिबान नहीं बनने देगा। उन्होंने कहा कि यह गुरुदेश रवींद्र नाथ टैगोर और कवि नजरूल इस्लाम की भूमि है। बता दें, भवानीपुर ममता बनर्जी का गढ़ है। यहां 40 प्रतिशत लोग गैर बंगाली हैं। सीएम बनर्जी उन्हें अपना बड़ा वोट बैंक मानती है। जबकि भाजपा तुष्टिकरण को लेकर हमेशा ममता बनर्जी को निशाने पर लेती है। राजनीतिक पंडितों का कहना है कि टीएमसी प्रमुख इस बार सर्वधर्म समभाव के रास्ते पर चलकर समाज के सभी समुदायों को साथ लेने का प्रयास कर रही हैं।

बुधवार को गुरुद्वारा संत कुटिया में टेका था मत्था
एक दिन पहले यानी बुधवार को ममता बनर्जी ने गुरुद्वारा संत कुटिया पहुंचीं और वहां मत्था टेककर आशीर्वाद लिया था। भवानीपुर में सिख समुदाय की अच्छी खासी आबादी है। बनर्जी ने इस मौके पर कहा कि वह किसान आंदोलन का समर्थन करती हैं और कृषि कानूनों को रद्द किया जाना चाहिए। ममता ने कहा, 'मैं यहां आप लोगों का आशीर्वाद लेने आई हूं। मैं पहले भी यहां आशीर्वाद लेने आती रही हूं। मुझे जब भी समय मिलता है गुरुद्वारा आने की कोशिश करती हूं।' मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब का इतिहास बंगाल से जुड़ा हुआ है। टैगोर ने राष्ट्रगान में भी इसका जिक्र किया है। यदि पंजाब और बंगाल नहीं होते तो देश की आजादी आसान नहीं होती।

बता दें, बंगाल की तीन विधानसभा सीटों पर 30 सितंबर को उपचुनाव होने जा रहे हैं। इनमें से सबसे अहम मुकाबला भवानीपुर में टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी व भाजपा प्रत्याशी प्रियंका टिबरेवाल के बीच है। दोनों अपने चुनाव क्षेत्र में मतदाताओं केा लुभाने की हर संभव कोशिश करती नजर आ रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed