फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kishanganga dispute: Pakistan demands Court of Arbitration

किशनगंगा पनबिजली परियोजना के खिलाफ वर्ल्ड बैंक पहुंचा पाकिस्तान

Mon, 03 Oct 2016 08:20 PM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
एजेंसी/ नई दिल्ली Updated Mon, 03 Oct 2016 08:20 PM IST
विज्ञापन
Kishanganga dispute: Pakistan demands Court of Arbitration
- फोटो : demo

उड़ी में आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान में बढ़ते तनाव के बीच पाक किशनगंगा पनबिजली परियोजना के मुद्दे पर विश्व बैंक पहुंच गया है। पाकिस्तान ने भारत की इस परियोजना पर अपनी आपत्तियों के निपटारे के लिए विश्व बैंक से मध्यस्थता अदालत के गठन की मांग की है। उधर, भारत ने इस मामले में विश्व बैंक से विवाद को सुलझाने के लिए तटस्थ विशेषज्ञ नियुक्त करने को कहा है। 

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर की इस पनबिजली परियोजना के डिजाइन पर आपत्ति जताई है। उसका कहना है कि परियोजना के निर्माण में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए सिंधु जल संधि की शर्तों उल्लंघन किया गया है। दूसरी ओर, भारत का कहना है कि परियोजना में किसी भी तरह से सिंधु जल संधि का उल्लंघन नहीं हुआ है।
विज्ञापन


भारत ने मामले को तकनीकी मुद्दा बताते हुए विश्व बैंक से संधि में दिए गए सुझाव के अनुसार तटस्थ विशेषज्ञ की नियुक्ति की मांग की है। भारत का कहना है कि इस मामले को एक कानूनी विशेषज्ञ से बेहतर एक इंजीनियर समझ सकता है, क्योंकि यह एक तकनीकी मामला है। उधर, पाकिस्तान ने विवाद को सुलझाने के लिए विश्व बैंक से मध्यस्थता अदालत के गठन की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार भारत और पाकिस्तान दोनों इस मुद्दे पर अपने तथ्य 27 सितंबर को वाशिंगटन में विश्व बैंक को अलग-अलग सौंप चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed