फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kisan Tractor Rally: Kisan Andolan Uncontrolled some places in Delhi protest ITO

राजधानी में कुछ जगह बेकाबू हुआ किसान आंदोलन, लाल किले पर फहराया अपना झंडा

Tue, 26 Jan 2021 03:31 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Tue, 26 Jan 2021 03:31 PM IST
सार

  • मुंह पर कपड़ा बांध हाथों में हथियार ले नजर आए प्रदर्शनकारी
  •  राजधानी में किसानों और पुलिसकर्मियों के बीच भिड़त

विज्ञापन
Kisan Tractor Rally: Kisan Andolan Uncontrolled some places in Delhi protest ITO
लाल किले पर प्रदर्शन - फोटो : एएनआई

विस्तार

देश की राजधानी दिल्ली की सीमाओं पर नए कृषि कानून के खिलाफ दो महीने से आंदोलन कर रहे किसान आज दिल्ली में ट्रैक्टर रैली निकाल रहे हैं। ट्रैक्टर रैली के दौरान कई जगह किसान आंदोलन बेकाबू हो गया। किसानों ने पुलिस की ओर से लगाए गए बैरिकेड्स को तोड़ दिल्ली में घुसकर लाल किले पर अपना झंडा फहरा दिया। राजधानी में कुछ जगहों पर किसानों और पुलिसकर्मियों के बीच भिड़ंत हो गई।

विज्ञापन

 
दिल्ली में किसानों की ट्रैक्टर रैली अब उग्र हो गया है। आईटीओ पर बवाल के बीच कई किसान लाल किले पर पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है कि करीब दो दर्जन ट्रैक्टरों पर सवार सैकड़ों किसान लाल किला परिसर में पहुंच गए हैं, जहां उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। इसके साथ ही संगठन का झंडा फहरा दिया गया है। यह झंडा वहां फहराया गया है, जहां 15 अगस्त को प्रधानमंत्री तिरंगा फहराते हैं।मौके पर दिल्ली पुलिस के जवान भी पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

 

पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज 

पुलिस मुख्यालय से कुछ दूरी पर किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। वहां पुलिस की बस को प्रदर्शनकारी किसानों ने ट्रैक्टर से धक्का मारा ताकि उसे सड़क से हटाया जा सके। पुलिस वाले उन्हें समझाते रहे। हालात बेकाबू होने के बाद पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ी। पुलिस ने कुछ प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया। लाल किले पर किसानों के प्रदर्शन के दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों के हाथों में सीपीएम के झंडे भी नजर आए।
 


उग्र हो गए किसान
लाठीचार्ज से पहले ही किसान उग्र थे। प्रदर्शनकारियों ने पुलिसकर्मियों को घेर लिया, जिसके चलते कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस और किसानों के साथ जमकर झड़प हुई। पुलिस पर प्रदर्शनकारियों ने पथराव भी किया। हालात इतने बेकाबू हो गए कि भारी संख्या में पुलिस बल को मौके पर तैनात करना पड़ा। आखिर में बेकाबू प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। उन पर बल प्रयोग किया।

बता दें कि पिछले दो महीने से नए कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत कई प्रदेशों के किसान दिल्ली की अलग-अलग सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे हैं। गणतंत्र दिवस के मौके पर आज किसानों ने ट्रैक्टर मार्च निकालने का एलान किया। दिल्ली पुलिस ने ट्रैक्टर मार्च निकालने के लिए तीन रूट तय किए थे, लेकिन किसान तय रूट से अलग मार्च निकालने लगे। दोपहर में किसान दिल्ली बॉर्डर से आईटीओ पहुंचे। इसके साथ ही आईटीओ पर काफी बवाल मचा हुआ है। किसानों के पथराव के बाद कई पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed