फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Kirk Murder case trump statement bullet hit Charlie but we all targeted calls attacker monster cold blooded

Charlie Kirk Murder: 'गोली चार्ली पर चली, लेकिन निशाना हम सब थे...', ट्रंप ने किर्क के हमलावर को बताया राक्षस

Mon, 22 Sep 2025 07:39 AM IST
हिमांशु चंदेल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: हिमांशु चंदेल Updated Mon, 22 Sep 2025 07:39 AM IST
सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चार्ली किर्क की याद में आयोजित समारोह में कहा कि गोली केवल चार्ली पर नहीं, बल्कि हर कंजरवेटिव आवाज पर दागी गई थी। उन्होंने हमलावर टायलर रॉबिन्सन को कट्टरपंथी राक्षस बताते हुए सख्त सजा की मांग की। ट्रंप ने मीडिया और वामपंथी ताकतों पर झूठ फैलाने और नफरत भड़काने का आरोप लगाया। वहीं, चार्ली की पत्नी एरिका किर्क ने हमलावर को माफ कर दिया और शांति का संदेश दिया।

विज्ञापन
Kirk Murder case trump statement bullet hit Charlie but we all targeted calls attacker monster cold blooded
डोनाल्ड ट्रंप। - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चार्ली किर्क की याद में आयोजित समारोह में वामपंथी ताकतों और उनके सहयोगियों पर करारा हमला बोला। उन्होंने कहा कि चार्ली किर्क को इसलिए निशाना बनाया गया क्योंकि वह उन विचारों को प्रकट कर रहे थे जिन पर पूरा अमेरिका विश्वास करता है।
विज्ञापन


इस दौरान ट्रंप ने कहा बंदूक चार्ली पर तनी थी, लेकिन गोली हम सब पर दागी गई थी। यह गोली हर उस व्यक्ति के खिलाफ थी जो सच्चाई और आजादी की आवाज उठाता है। उन्होंने मीडिया और वामपंथियों पर आरोप लगाया कि उन्होंने चार्ली को बदनाम किया क्योंकि वह जीत रहे थे और उनका प्रभाव बढ़ रहा था।
विज्ञापन


हमले की निंदा और आरोपी पर टिप्पणी
राष्ट्रपति ट्रंप ने हमलावर टायलर रॉबिन्सन को कट्टरपंथी राक्षस बताया और कहा कि उसे उसके अपराध की पूरी और अंतिम सजा मिलेगी। उन्होंने बताया कि रॉबिन्सन पर कैपिटल मर्डर का केस दर्ज किया गया है। यह हमला 10 सितंबर को यूटा वैली यूनिवर्सिटी में हुआ था, जहां 31 वर्षीय चार्ली किर्क को गोली मार दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UK-कनाडा, ऑस्ट्रेलिया के बाद पुर्तगाल ने भी दी फलस्तीन को मान्यता; 140 से अधिक देश कर चुके हैं ऐसा

मीडिया और वामपंथ पर हमला
ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी राजनीति का एक वर्ग खुद को सत्य, अच्छाई और सद्गुण का ठेकेदार मानता है और यही सोच हिंसा को जन्म देती है। उन्होंने कहा, “अगर बोलना हिंसा है, तो कुछ लोग मान लेंगे कि हिंसा जरूरी है ताकि बोलने वालों को रोका जा सके। उन्होंने उन लोगों की आलोचना भी की जिन्होंने चार्ली की मौत पर खुशी जताई।


चार्ली किर्क का जीवन और संदेश
ट्रंप ने कहा कि चार्ली की जिंदगी का सबसे बड़ा सबक है कि एक व्यक्ति अच्छा दिल, सच्चा मकसद और हिम्मत रखकर सबकुछ कर सकता है। उन्होंने 2024 में खुद पर हुए हमले के बाद बोले अपने शब्दों को दोहराया और संबोधन के आखिरी में कहा कि लड़ो, लड़ो, लड़ो।

ये भी पढ़ें- आव्रजन पर रोक के लिए वीजा को बनाया हथियार, भारतीय IT पेशेवरों की जरूरत की वजह से परेशान कंपनियां

एरिका किर्क का भावुक संबोधन
चार्ली की पत्नी एरिका किर्क ने कार्यक्रम में भावुक भाषण दिया और हमलावर को माफ कर दिया। उन्होंने कहा कि मैं उसे माफ करती हूं क्योंकि यही मसीह ने किया था। नफरत का जवाब नफरत नहीं है। उन्होंने यीशु के वचनों का उद्धरण देते हुए कहा कि फादर इन्हें माफ कर दो क्योंकि ये नहीं जानते कि ये क्या कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed