फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kiren Rijiju rips Congress, DMK MPs for questioning SC ruling on Article 370

Politics: अनुच्छेद 370 पर SC के फैसले पर विपक्ष दलों ने उठाए सवाल, तो भड़के रिजिजू, कहा- हमारे देश की एकता...

Thu, 21 Dec 2023 03:27 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 21 Dec 2023 03:27 PM IST
सार

रिजिजू ने संसद के मौजूदा शीतकालीन सत्र में लोकसभा की कार्यवाही का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर साझा किया। साथ ही लिखा कि यह न केवल सुप्रीम कोर्ट के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की गई है, बल्कि यह देश की एकता के लिए बहुत खतरनाक है।
 

विज्ञापन
Kiren Rijiju rips Congress, DMK MPs for questioning SC ruling on Article 370
Kiren Rijiju - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने गुरुवार को इंडिया गठबंधन से जुड़े कांग्रेस और डीएमके के नेताओं पर निशाना साधा। उन्होंने पूर्ववर्ती जम्मू-कश्मीर राज्य से अनुच्छेद 370 के तहत विशेष संवैधानिक विशेषाधिकारों को निरस्त करने और क्षेत्र को दो केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में विभाजित करने के सुप्रीम कोर्ट के हालिया ऐतिहासिक फैसले पर 'अपमानजनक' टिप्पणी करने को लेकर हमला किया।

विज्ञापन


देश की एकता के लिए...
रिजिजू ने संसद के मौजूदा शीतकालीन सत्र में लोकसभा की कार्यवाही का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर साझा किया। साथ ही लिखा कि यह न केवल सुप्रीम कोर्ट के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की गई है, बल्कि इसके पीछे का मकसद हमारे देश की एकता के लिए बहुत खतरनाक है।
विज्ञापन


धनखड़ की फटकार
बता दें, केंद्रीय मंत्री द्वारा साझा किए गए वीडियो में डीएमके सांसद मोहम्मद अब्दुल्ला और कांग्रेस सदस्य वेणुगोपाल को राज्यसभा में अनुच्छेद 370 को निरस्त करने पर शीर्ष अदालत के फैसले की आलोचना करते हुए सुना जा सकता है। इस पर सभापति जगदीप धनखड़ ने फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का कोई मजाक नहीं बना सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, डीएमके सांसद मोहम्मद अब्दुल्ला ने उच्च सदन में जम्मू-कश्मीर पर दो मसौदा विधेयकों पर चर्चा के दौरान कहा, 'हर किसी को आत्मनिर्णय का अधिकार है जो कश्मीर के लोगों से अपील करता है।'

इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए धनखड़ ने कहा कि यह अनुचित है। देश की सर्वोच्च अदालत ने एक निर्णय दिया है। आप फैसले का मजाक नहीं उड़ा सकते। उन्होंने कहा, 'भारत अपनी विविधता के लिए जाना जाता है, लेकिन अगर हम कांग्रेस और डीएमके के एजेंडे को सफल होने देंगे तो भारत टूट जाएगा। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता आत्मनिर्णय के लिए नहीं है।'



वेणुगोपाल बचाव में उतरे
इस पर कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य केसी वेणुगोपाल ने अब्दुल्ला का बचाव करते हुए कहा कि उन्हें सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर बोलने की स्वतंत्रता है। उन्हें फैसले की आलोचना करने का भी पूरा अधिकार है।

आपको जवाबदेह होना होगा
इस पर तीखे स्वर में धनखड़ ने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता आप जो भी कुछ सोचें उसे कहने का लाइसेंस नहीं देता। आपको अत्यधिक जवाबदेह होना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed