फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   kiren rijiju informed in Loksabha that along with Marry Kom's NGO 42 bodies under scanner

मैरी कॉम की NGO समेत 42 संगठनों की जांच कराएगी सरकार, राजीव गांधी चैरिटेबल ट्रस्ट भी घेरे में

Wed, 21 Mar 2018 11:44 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 21 Mar 2018 11:44 AM IST
विज्ञापन
kiren rijiju informed in Loksabha that along with Marry Kom's NGO 42 bodies under scanner
marry com

नियमों की अनदेखी करते हुए विदेशों से चंदा लेने के मामले में देश की कई गैर-सरकारी संगठन जांच के दायरे में आ गए हैं। इसमें ओलंपियन मैरी कॉम की एनजीओ, सोनिया गांधी की अगुवाई वाली राजीव गांधी चैरिटेबल ट्रस्ट, नासकॉम और एमनेस्टी जैसी संस्थाओं का नाम शामिल है। केंद्रीय गृहराज्य मंत्री किरण रिजिजू ने यह जानकारी लोकसभा में दी। उन्होंने बताया कि एफसीआरए (विदेशी चंदा विनियमन कानून) के प्रावधानों के उल्लंघन के कई मामले सामने आ रहे हैं। जिसको देखते हुए 42 संगठनों की जांच की जाएगी। 

विज्ञापन


किरण रिजिजू ने बताया कि मैरीकॉम के अलावा कई संगठनों की जांच की जा रही है। जानकारी के मुताबिक केरल और अरुणाचल प्रदेश में सक्रिय 15 ईसाई एनजीओ के खातों की भी जांच की जा रही है। रिजिजू ने बताया कि शुरुआती छानबीन के बाद इन संगठनों के खिलाफ जांच के आदेश दिए गए हैं। अंग्रेजी अखबार में छपी खबर के मुताबिक सेंटर फॉर इंटरनेट सोसाइटी, बंगलूरू को भी विदेशी चंदा लेने के मामले में नोटिस जारी किया गया है। इसी संगठन ने पिछले साल 13 करोड़ आधार नंबर लीक होने की जानकारी दी थी। 
विज्ञापन


बता दें कि आयकर की नजर देश के कई वेलफेयर ट्रस्ट और एनजीओ पर टिकी हुई थी। संदेह जताया जा रहा है कि इन संगठनों के माध्यम से बड़े पैमाने पर काला धन को खपाया जा रहा है। नोटबंदी के बाद इन संस्थाओं की धनराशि तेजी से बढ़ी। जिसको देखते हुए इन ट्रस्ट और एनजीओ के खातों की निगरानी शुरू की गई। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट का कहना है कि आमदनी टैक्स फ्री है लेकिन आमदनी का सोर्स बताना जरूरी है। सरकार को अंदेशा है कि भारत में कई संस्थाएं विदेशी फंड के दम पर भारत विरोधी गतिविधियों को हवा देने का काम कर रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed