फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   kiren rijiju claim world outlook changed after pm modi came in power launch pm vishwakarma scheme

विश्वकर्मा योजना: 'मोदी के सत्ता में आने के बाद दुनिया का भारत के प्रति नजरिया बदला', रिजिजू ने किया बड़ा दावा

Sun, 17 Sep 2023 04:45 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ईटानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ईटानगर Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 17 Sep 2023 04:45 PM IST
सार

रिजिजू ने कहा कि मैंने 2014 के बाद से ही पीएम मोदी के साथ काम किया है और हमेशा उनकी ऊर्जा से प्रेरित होते हैं कि किस तरह पीएम मोदी सिर्फ कुछ घंटे की नींद के बाद लगातार काम करते रहते हैं।

विज्ञापन
kiren rijiju claim world outlook changed after pm modi came in power launch pm vishwakarma scheme
पीएम मोदी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का कहना है कि पीएम नरेंद्र मोदी दुनियाभर में महान नेता माने जाते हैं और 2014 में उनके सत्ता में आने के बाद से विकसित देशों का भारत के प्रति नजरिया बदला है। अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर में पीएम विश्वकर्मा योजना की लॉन्चिंग के एक कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ने ये बातें कही। 
विज्ञापन


दुनिया का भारत के प्रति नजरिया बदला
किरेन रिजिजू ने कहा कि पहले भारत के नेताओं को विदेश यात्राओं के दौरान इज्जत नहीं दी जाती थी, लेकिन 2014 में पीएम मोदी के सत्ता में आने के बाद से हर विदेशी नेता ना सिर्फ भारतीय मंत्रियों को इज्जत देता है बल्कि द्विपक्षीय बैठक भी करना चाहते हैं और भारत के साथ बातचीत करना चाहते हैं। पीएम मोदी के 73वें जन्मदिन की बधाई देते हुए किरेन रिजिजू ने कहा कि पीएम मोदी का काम करने का तरीका अलग है और उनकी ऊर्जा का स्तर भी बहुत ज्यादा है। 
विज्ञापन


'लगातार काम करते रहते हैं पीएम मोदी'
रिजिजू ने कहा कि मैंने 2014 के बाद से ही पीएम मोदी के साथ काम किया है और हमेशा उनकी ऊर्जा से प्रेरित होते हैं कि किस तरह पीएम मोदी सिर्फ कुछ घंटे की नींद के बाद लगातार काम करते रहते हैं। वह एक दिन में कई बैठकें कर सकते हैं, जो कि एक सामान्य व्यक्ति के लिए मुश्किल होता है। पीएम विश्वकर्मा योजना की तारीफ करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी ने 13 हजार करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। देश के पारंपरिक कारीगरों को 2023-24 से 2027-28 के बीच यह रकम खर्च की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रिजिजू ने कहा कि कारीगर खुद को पीएम विश्वकर्मा पोर्टल पर रजिस्टर कर सकते हैं। उसके बाद उन्हें पीएम विश्वकर्मा सर्टिफिकेट और आईडी कार्ड मिलेगा। बेसिक और एडवांस ट्रेनिंग के जरिए पारंपरिक कारीगरों के हुनर को निखारा जाएगा और उन्हें 15000 रुपए टूलकिट्स और एक लाख रुपये का कर्ज बिना ब्याज के और दो लाख रुपये कर्ज 5 प्रतिशत ब्याज पर मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed