{"_id":"61c40774f4be8a38bc6eea4b","slug":"king-of-frozen-food-and-founder-of-al-kabeer-ghulamuddin-m-shaikh-passed-away","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं रहे गुलामुद्दीन एम शेख: फ्रोजन फूड के जनक और अल कबीर के संस्थापक का निधन, 85 साल की उम्र में ली आखिरी सांस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नहीं रहे गुलामुद्दीन एम शेख: फ्रोजन फूड के जनक और अल कबीर के संस्थापक का निधन, 85 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
Thu, 23 Dec 2021 10:51 AM IST
प्रशांत कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: प्रशांत कुमार झा
Updated Thu, 23 Dec 2021 10:51 AM IST
सार
अल कबीर के संस्थापक गुलामुद्दीन एम. शेख गुलाब भाई के नाम से भी मशहूर थे। उन्होंने 1979 में अल कबीर संस्था की स्थापना की थी।
विज्ञापन
एम शेख का निधन, फ्रोजन फूड के जनक
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
फ्रोजन फूड के जनक और और अल कबीर के संस्थापक गुलामुद्दीन एम शेख का निधन हो गया। मुंबई के लीलीवती अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। परिवार ने उनके निधन की जानकारी दी। एम शेख लंबे समय से बीमार चल रहे थे। 85 साल की उम्र में वो अपने पीछे दो बेटे और दो बेटियों को छोड़ गए हैं। फ्रोजन फूड को दुनिया में फैलाने के लिए उन्हें जाना जाता था। गुलाब भाई नाम से पहचाने जाने वाले अल कबीर के संस्थापक अपनी विनम्रता और ईमानदारी के लिए भी जाने जाते थे। रिश्तेदारों और दोस्तों ने परिवार को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विनम्र स्वभाव के थे गुलाब भाई- परिजन
उनके करीबी लोग उनके मृदुभाषी स्वभाव और दूसरों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहने के लिए उन्हें याद कर रहे हैं। एक पारिवारिक मित्र नफीस अहमद ने मीडिया को बताया कि वह अपने उद्योग और अपने क्षेत्र के नेता तो थे ही, इसके अलावा वह विनम्र और जमीन से जुड़े इंसान थे। वह हमेशा दूसरों की मदद करने और मार्गदर्शन के लिए जाने जाते थे।
विज्ञापन