फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kim jong un have guts to counter America says Kerala CM Pinarayi Vijayan

केरल: CM ने की सनकी तानाशाह की जमकर तारीफ, कहा- अमेरिका को दे रहे कड़ी टक्कर

Thu, 04 Jan 2018 07:38 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 04 Jan 2018 07:38 PM IST
विज्ञापन
Kim jong un have guts to counter America says Kerala CM Pinarayi Vijayan
दुनिया को परमाणु मिसाइल टेस्ट से भौचक्का करने वाले उत्तर कोरियाई तानाशाह किम जोंग उन की केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने जमकर तारीफ की है।
विज्ञापन


सीपीआई(एम) की कोझिकोड में जिला परिषद् की बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पिनराई ने कहा कि 'अमेरिका और चीन का मुकाबला करने के लिए उत्तर कोरिया एक सशक्त राष्ट्र है जिसने अमेरिकी दबाव का बखूबी मुकाबला किया है।'
विज्ञापन


बता दें  कि इससे पहले केरल में सीपीआई-एम पार्टी ने कथित तौर पर नोर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग को अपने पोस्टर पर जगह दी थी। यह पोस्टर 16-17 दिसंबर को हो रही पार्टी मीटिंग का था, उस मीटिंग में सभी कार्यकर्ताओं को आने के लिए कहा गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि CPI-M ने इससे पहले कार्ल मार्क्स, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, लेनिन की तस्वीरों का भी इस्तेमाल किया था। 

गौरतलब है कि इन दिनों अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच तनाव चरम पर है। नए साल के मौके पर उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग ने अमेरिका को धमकी देते हुए कहा कि उत्तर कोरिया की परमाणु शक्ति हकीकत है और उसके हाथों में परमाणु बम का बटन है। वहीं इसके जवाब में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि मेरे डेस्क पर हमेशा न्यूक्लियर बटन रहता है जो ज्यादा बड़ा है और ज्यादा पावरफुल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed