साध्वी प्राची को आईएसआई की धमकी, 'राम मंदिर में जाओगी तो मार देंगे'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदूवादी नेत्री साध्वी प्राची को एक फोन कॉल से जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी देने वाले ने खुद को आईएसआई का आदमी बताते हुए साध्वी को धमकी दी कि यदि वह राम मंदिर और हिंदू सम्मेलनों में जाएंगी तो मार दी जाएंगी।
इस धमकी के संबंध में साध्वी शनिवार को एसएसपी से मिलेंगी। साध्वी प्राची ने बताया कि बृहस्पतिवार रात्रि को वह प्रतापगढ़ से मुजफ्फरनगर पहुंची थीं।
रात्रि करीब 1बज कर बीस मिनट पर उनके मोबाइल फोन पर किसी अंजान व्यक्ति का एक फोन आया, जो अपने आप को आईएसआई का सदस्य बता रहा था।
हिंदू सम्मेलनों में जाओगी तो जान से हाथ धोना पडे़गा
उसने साध्वी प्राची को जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि अगर राम मंदिर और हिंदू सम्मेलनों में जाओगी तो उन्हें जान से हाथ धोना पडे़गा।
साध्वी ने बताया कि उन्होंने रात्रि में ही एसएसपी को फोन मिला कर इस बारे में जानकारी देनी चाही, मगर एसएसपी कवि सम्मेलन और मुशायरे में थे, उन्होंने फोन नहीं सुना।
शुक्रवार को फोन किया तो बताया किया गया कि कप्तान साहब सो रहे है। साध्वी ने कहा कि कप्तान ही नहीं पूरा प्रदेश सो रहा है। प्रदेश में अराजकता का माहौल है। उन्होंने बताया कि वे इस संबंध में शनिवार को एसएसपी से मिलेंगी।