{"_id":"579bda194f1c1bf56e21e7e6","slug":"kidnappers-demanded-1-5-crore-to-release-son-of-a-family","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे को छुड़ाना है तो मकान बेचो या दुकान, डेढ़ करोड़ चाहिए","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
बेटे को छुड़ाना है तो मकान बेचो या दुकान, डेढ़ करोड़ चाहिए
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
Updated Sat, 30 Jul 2016 04:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुनो...रविंद्र। तुम्हारा बेटा आर्यन हमारे कब्जे में है। डेढ़ करोड़ रुपये का इंतजाम कर लो। जवाब में रविंद्र ने कहा कि वह इतने रुपये कहां से लाएगा। फिरौती मांगने वाले ने फिर दोहराया, मकान बेचो या दुकान, हमें तो डेढ़ करोड़ चाहिए। अगर इंतजाम नहीं हुआ तो तेरे बेटे को ठिकाने लगा देंगे।
विज्ञापन
यह मजमून है उस धमकी का जो बदमाशों ने फिरौती के लिए यूपी के बागपत के दाहा में रहने वाले रविंद्र को दी है। रविंद्र ने इस धमकी को रिकॉर्ड कर लिया। शुक्रवार को डीएम हृदय शंकर तिवारी और एसपी पूनम गांव में पहुंचे तो ग्रामीणों की मौजूदगी में इस टेप को उन्हें सुनाया गया। ग्राम प्रधान देवेंद्र कुमार ने बताया कि सबसे पहले बदमाश ने कॉल रिसीव होते ही रविंद्र को उसके बेटे के कब्जे में होने की जानकारी दी। इस पर रविंद्र सकपका गया। बदमाश ने इसके बाद डेढ़ करोड़ रुपये मांगे।
विज्ञापन
रविंद्र ने किसी तरह खुद को संभालकर इतनी रकम उसके पास नहीं होने की बात कही। बदमाश ने साफ लहजे में कहा कि दुकान बेचो या मकान, हमें डेढ़ करोड़ चाहिए। बेटे को ठिकाने लगाने की धमकी भी दी गई। प्रधान का कहना है कि रविंद्र ने बदमाशों को मोबाइल पर यह समझाने की कोशिश की है कि उसके पास इतने रुपये नहीं है। वह डेढ़ करोड़ रुपये का इंतजाम नहीं कर सकता। लेकिन बदमाश नहीं माने और फिरौती में बार-बार रकम की मांग करते रहे।
विज्ञापन